राष्ट्रीय कानून-सह-सांस्कृतिक उत्सव एक्विटास-2024 : न्याय एवं राष्ट्र का भविष्य देश के विद्यार्थियों के कंधों पर – जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिलबाग सिंह जौहल

by

होशियारपुर :   राष्ट्रीय कानून-सह-सांस्कृतिक उत्सव एक्विटास-2024 आज पंजाब विश्वविद्यालय स्वामी सर्वानंद गिरि क्षेत्रीय केंद्र होशियारपुर में शुरू हुआ। तीन दिवसीय उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिलबाग सिंह जौहल ने किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि सीजेएम अपराजिता जोशी, एसपी नवनीत कौर और डीएसपी मल्कियत सिंह भी थे। उद्घाटन समारोह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया। पहले दिन मूट कोर्ट, क्लाइंट काउंसलिंग, जजमेंट राइटिंग और थियेटर मुकाबले प्रचंड का आयोजन किया गया।

कार्यवाहक निदेशक पूजा सूद और यूआईएलएस समन्वयक डॉ.ब्रजेश शर्मा, संयोजक डॉ.सुखबीर कौर, डॉ.विनय शर्मा और डॉ. ऋतु सलारिया तथा डॉ. मोनिका नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उनके साथ प्रो. सविता ग्रोवर भी मौजूद थीं। समारोह में दीप प्रज्ज्वलन समारोह के बाद कार्यवाहक निदेशक डॉ. पूजा सूद ने मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत किया। डॉ. रितु सलारिया ने मेहमानों और दर्शकों को उत्सव और प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। अपने संबोधन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोहल ने कहा कि न्याय एवं राष्ट्र का भविष्य देश के विद्यार्थियों के कंधों पर है। उन्होंने प्रतिभागियों और संस्थान के विद्यार्थियों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया और उनके शानदार करियर की कामना की।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उद्घाटन समारोह के माहौल को आकर्षक बना दिया। पीयूएसएसजीआरसी के छात्रों ने जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के सहयोग से ‘से नो टू ड्रग्स’ नामक नाटक का प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह के अंत में कार्यवाहक निदेशक डॉ.पूजा सूद और अन्य संकाय सदस्यों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विभाग समन्वयक डॉ.ब्रजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का धन्यवाद किया। उद्घाटन समारोह के साथ विभिन्न प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। पहले दिन मूट कोर्ट, क्लाइंट काउंसलिंग, जजमेंट राइटिंग और थियेटर मुकाबले प्रचंड का आयोजन किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

नौजवानों के सहयोग से भ्रष्टाचार की बुराई को सुचारु ढंग से रोका जा सकता है: एसएसपी राजेश्वर सिद्धू —भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए अपने आप से की जाए शुरुआत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

भ्रष्टाचार का विरोध करो, देश के प्रति वचनबद्ध बनो, विजिलेंस जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत एस.डी कालेज में जिला स्तरीय सैमीनार होशियारपुर, 31 अक्टूबर: विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से विजिलेंस जागरुकता सप्ताह संबंधी...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन और डीए की बकाया किस्तों के लिए कर्मचारियों-पेंशनरों का रोष मार्च : सरकार के खिलाफ की नारेबाजी; खाली पद भरने और भत्ते बहाल करने की मांग

गढ़शंकर l पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर फ्रंट तथा सांझा मुलाजिम मंच पंजाब पर आधारित तालमेल कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों और पेंशनरों ने सामूहिक अवकाश के दूसरे दिन बुधवार को गढ़शंकर के गांधी पार्क...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश की पहली एफआईआर दर्ज : नए कानून के हिसाब से सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्किट थाने में

नई दिल्ली । भारतीय न्याय संहिता के तहत सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्किट थाने में नए कानून के हिसाब से पहली एफआईआर दर्ज हो गई है। देर रात पैट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने देखा...
article-image
पंजाब

Sufi Poet Khalifa Dr. Abdul

Hoshiarpur//Ahmedgarh Mandi /Diljeet Ajnoha/Mar.12 : Renowned Sufi poet and social worker Khalifa Dr. Abdul Gafoor Shah Qadri has been serving humanity for the past 40 years by providing treatment to patients through traditional desi medicines....
Translate »
error: Content is protected !!