नशे के चंगुल से बचाने के लिए नौजवानों को खेल गतिविधियों से जोडऩा जरुरी: जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

by

जिला स्तर पर पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों को दिया गया क्रमश: 21 हजार, 11 हजार व 5 हजार रुपए का पुरस्कार व ममेंटो
होशियारपुर, 15 फरवरी:
डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में जहां पंजाब सरकार नशे के पूर्ण खात्मे के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही है वहीं नौजवानों को खेल के प्रति प्रोत्साहित कर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वे आज पुलिस लाइन ग्राउंड में जिला पुलिस होशियारपुर की ओर से नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय खेल के समापन समारोह के दौरान बतौर मुख्य मेहमान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मण, विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा भी मौजूद थे। इस मौके पर मुख्य मेहमान व अन्य मेहमानों ने विजेता टीमों को सम्मानित भी किया।
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि इस तरह के आयोजन नौजवानों के नशे से दूर कर खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हैं जो कि लगातार होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होशियारपुर का नाम रोशन किया है, जिसका श्रेय खिलाडिय़ों की मेहनत के साथ-साथ मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की खेल नीति को जाता है क्योंकि पंजाब सरकार की ओर से न सिर्फ खिलाडिय़ों को मैडल लाने के बाद उनकी हौंसला आफजाई की जा रही है बल्कि मुकाबलों की तैयारी के लिए भी पंजाब सरकार उन्हें यथा संभव आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल में मुख्य मंत्री पंजाब ने अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों को पी.सी.एस व पी.पी.एस के पदों से नवाजा है।  उन्होंने कहा कि जिले में काफी हद तक नशे पर लगाम लगाई जा चुकी है और नशे की गिरफ्त में फंसे नौजवानों का इलाज करवा कर उनका पुर्नवास भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की ओर से इस तरह के आयोजन का उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरुकता फैलाना व नौजवान पीढ़ी को नशा त्याग खेल के प्रति प्रेरित करना है, जिसमें सिविल व पुलिस प्रशासन मिलकर प्रशंसनीय कार्य कर रहा है।
इस मौके पर अलग-अलग मुकाबलों में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले टीमों को क्रमश: 21 हजार, 11 हजार व 5 हजार रुपए व स्मृति चिन्ह दिए गए। कबड्डी मुकाबलों में बागपुर स्कूल ने पहला, डी.ए.वी कालेज दसूहा ने दूसरा व फंबिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। वालीबाल मुकाबले में मुकेरियां पहले, बुल्लोवाल दूसेर व गढ़शंकर तीसरे स्थान पर रहा। बास्केटबाल मुकाबलों में टांडा पहले, पुरहीरां दूसरे व गढ़शंकर की टीम तीसरे स्थान पर रही। फुटबाल मुकाबलों में जियाण चब्बेवाल पहले, बजवाड़ा दूसरे व बिलासपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने आए हुए मेहमानों का स्वागत करते हुए व इस आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार करते हुए बताया कि जिला स्तरीय खेल समागम में तीन हजार के करीब लोग शामिल हुए व एक हजार खिलाडिय़ों ने अलग-अलग खेल में हिस्सा लिया। खेल समागम में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को प्रशंसा पत्र दिए गए। इसके अलावा खेल करवाने में सहयोग देने वाले रैफरियों, कोच व जजों को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान के संबंध में डी.जी.पी पंजाब व स्पेशल डायरेक्टर जनरल पुलिस स्पैशल टास्क फोर्स पंजाब की हिदायतों का पालन करते हुए जिले के समूह जी.ओज की ओर से जिला प्रशासन, खेल विभाग, यूथ क्लबों व आम लोगों के सहयोग से फुटबाल, बास्केटबाल, कबड्डी व वालीबाल के मुकाबले 8 फरवरी से 9 फरवरी तक थाना स्तर पर व 10 फरवरी से 11 फरवरी तक उप मंडल स्तर पर करवाए गए। इस मौके पर एस.पी मनोज कुमार, एस.पी सर्बजीत सिंह, एस.पी मेजर सिंह, एस.पी नवनीत कौर, डी.एस.पी अमरनाथ, डी.एस.पी सतीश कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस के 3 पूर्व नेताओं को ‘वाई’ श्रेणी की केंद्र सरकार ने करवाई वीआईपी सुरक्षा मुहैया : 2 भाजपा में शामिल हो चुके

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के 3 पूर्व नेताओं को केंद्र सरकार ने ‘वाई’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा मुहैया कराई है जिसके तहत इनकी सुरक्षा में अर्धसैनिक बलों के कमांडो तैनात रहेंगे। सूत्रों ने वीरवार को...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर कोटफतूही सडक़ सहित तीन मुख्य सडक़ों  के निर्माण के लिए 22 करोड़ 50 लाख की ग्रांट जारी

गढ़शंकर –   उपमंडल गढ़शंकर की मुख्य तीन सडक़ों के लिए वित मंत्री मनप्रीत सिंह बादल व पीडब्लयूडी मंत्री विजय इंद्र सिंगला से बातचीत की और 22 करोड़ 50 लाख की ग्रांट जारी करवाई और...
article-image
पंजाब

अर्बन मुकेरियां में निर्माणाधीन आम आदमी क्लीनिक के कार्यों की डा. शैली बाजवा ने की समीक्षा और निर्माणकार्य की जांच की

जल्द ही लोगों की मिलेंगी अर्बन मुकेरियां का आम आदमी क्लीनिक से स्वास्थ्य सुविधाएं  डॉ. शैली बाजवा नीरज शर्मा, होशियारपुर : अर्बन मुकेरियां में बनाए जा रहे आम आदमी क्लीनिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के पीछे बीजेपी की साजिश : प्रधानमंत्री जी, ये एक-एक करके क्या आप हम लोगों को गिरफ़्तार कर रहे हैं? एक साथ सभी को गिरफ़्तार कर लीजिए – केजरीवाल

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के सीएम आवास पर पिटाई मामले में आखिरकर सीएम अरविंद केजरीवाल की चुप्पी टूट गई है। उन्होंने अपने पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी...
Translate »
error: Content is protected !!