ट्रिपल मर्डर को पोते ने दिया अंजाम : दादा-दादी और बड़े दादा को उतारा मौत के घाट

by

गोरखपुर  : उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के झंगहा क्षेत्र में एक युवक ने शुक्रवार को अपने दादा-दादी और बड़े दादा की धारदार हथियार से हत्या कर दी।  पुलिस ने बताया कि मोतीराम अड्‌डा स्थित कोईरान टोला निवासी रामदयाल शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सोकर उठा और फावड़ा उठा लिया। उसने पहले चिल्ला.चिल्ला कर घर की एक भैंस पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। जब उसके दादा कुबेर ने भैंस को मारने पर टोका तो उसे भी मार दिया। इसी क्रम पीछे से बड़े दादा साधु मौर्य (75) आए तो उन्हें और दादी (कुबेर की पत्नी) को मार दिया जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी रामदयाल ने तीनों शवों को खेत से लाकर एक जगह रास्ते में रखा,फिर वहीं बैठ गया।फोरेंसिक और पुलिस टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी रामदयाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से फावड़ा भी बरामद कर पूछताछ की जा रही है। गांव वालों का कहना है कि रामदयाल मानसिक रूप से बीमार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए जारी होंगे दस करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री सुक्खू

बालिका आश्रम व सैनिक विश्राम गृह के लिए 2-2 करोड़ रुपये देने की घोषणा एएम नाथ।  किन्नौर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिला के कल्पा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता लोभ में जयराम ठाकुर कर रहे जनादेश का अपमान: बाली

  एएम नाथ। शिमला, 22 मार्च :  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सत्ता के बिना मछली की तरह छटपटा रहे...
article-image
पंजाब

आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब 12 जनवरी को मनाएगी बेटियों की लोहड़ी 

गढ़शंकर,  6 जनवरी :  आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब 12 जनवरी दिन रविवार को गांव मोइला वाहिदपुर में बेटियों की लोहड़ी का आयोजन करेगी। यह बात सोसायटी की महिला विंग की पदाधिकारियों किरण बाला...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार गरीबों के अधिकार छीनने पर आमादा : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर करने के खिलाफ 11 जनवरी को हरियाणा भर में कांग्रेस एएम नाथ। चंडीगढ़/सिरसा/फतेहाबाद, 10 जनवरी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी...
Translate »
error: Content is protected !!