5 मार्च से चंडीगढ़ में लगाए जा रहे किसान मोर्चे की तैयारी को लेकर किरती किसान यूनियन ने की बैठक

by

गढ़शंकर :  संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 5 मार्च से चंडीगढ़ में लगाए जा रहे किसान मोर्चे की तैयारी को लेकर किरती किसान यूनियन ने गांव सिकंदरपुर में किसानों की बैठक की। जिसमें सभी किसानों से धरने में शामिल होने की अपील की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य उपाध्यक्ष हरमेश सिंह ढेसी और जिला सचिव कुलविंदर सिंह चहल ने कहा कि कृषि राज्यों का अधिकार क्षेत्र है, लेकिन राज्य सरकारें हर काम केंद्र पर थोपती आ रही हैं और किसानों से मुंह मोड़ती आ रही हैं। अब जब केंद्र सरकार लगातार किसानों की फसलों के उठाने से इंकार कर रही है और अन्य फसलों का समर्थन मूल्य देने से मना कर रही है। इसलिए अब पंजाब सरकार को खुद ही कुछ फसलों जैसे बासमती, आलू, मटर, गोभी, मक्का, मूंग आदि के समर्थन मूल्य की घोषणा करनी चाहिए ताकि पंजाब में जल संकट और कृषि संकट को कम किया जा सके। आज की बैठक में ब्लॉक वित्त सचिव संदीप सिंह मिंटू, अमरीक सिंह , करतार सिंह और अन्य किसान मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांवड़ियों का गढ़शंकर पहुंचने पर, भाजपा नेता निमिषा मेहता ने भी फूल वर्षों कर किया स्वागत

गढ़शंकर, 16 जुलाई : रविवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवडिय़ों का गढ़शंकरवासियों द्वारा जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों का बगवाई गांव में पहुंचने पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला गुमशुदगी में हिमाचल में बढ़ी चिंता : 2024 में 2,489 महिलाएं लापता, 2,000 से अधिक मामलों का अब भी सुराग नहीं

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की गुमशुदगी के मामलों ने गंभीर सामाजिक चिंता पैदा कर दी है। 2024 के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 2,489 महिलाएं लापता हुईं, जिनमें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी में मुझसे सलाह नहीं ली जाती : दिल्ली से होते हैं फैसले; कांग्रेस में लौटने पर क्या बोले अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। भाजपा के कामकाज की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विपरीत, पार्टी...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाईस्कूल सदरपुर का दसवीं और बाहरवीं का रिजल्ट रहा शानदार : अग्रणी रहे विधार्थियों को स्कूल की एमडी सुरिंदर कौर बैंस व प्रिंसिपल जसप्रीत कौर लड्डू खिला कर मूंह मीठा करवाया

गढ़शंकर : सीबीएसई द्वारा घोषित नतीजों में एसबीएस मॉडल हाईस्कूल सदरपुर का दसवीं और बाहरवीं का रिजल्ट हर साल की तरह इस बार भी शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने...
Translate »
error: Content is protected !!