जमकर बरसाए गए पत्थर हलोग धामी में सदियों से चली आ रही परंपरा के तहत आज भी : ठोती के अक्षय वर्मा और जमोगी के दलीप वर्मा के सिर से निकले खून से भद्रकाली के मंदिर में जाकर तिलक कर परंपरा को किया पूरा

by

शिमला : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते हलोग धामी में दिवाली के दूसरे रोज सदियों से चली आ रही पत्थर के खेल की अनोखी परंपरा को इस बार भी पूरे उत्साह और जोश से निभाया गया। आज दोनों ओर खड़ी टोलियों जमोगी और जठोती ने जमकर एक-दूसरे के ऊपर पत्थर बरसाए । इस पथरवाजी के अंत में जठोती के अक्षय वर्मा और जमोगी के दलीप वर्मा को पत्थर लगने के बाद खेल समाप्त किया गया और दोनों के सिर से निकले खून से भद्रकाली के मंदिर में जाकर तिलक कर परंपरा को पूरा किया गया। जिसके बाद दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। ढोल नगाड़ों की थाप के साथ हुए इस पत्थर युद्ध में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया तो हजारों की भीड़ वहां पथरवाजी देखने के लिए पहुंची हुई थी ।
इस दौरान राज परिवार के उत्तराधिकारी जगदीप की अगुवाई में निकली शोभायात्रा राज दरबार में स्थित नरसिंह देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना किए जाने के बाद पुजारी देवेंद्र भारद्वाज ने राज परिवार के उत्तराधिकारी जगदीप सिंह को रक्षा का फूल दिया गया। इस फूल के साथ दरबार से मेला स्थल खेल का चौरा के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकली। इसमें कंवर देवेंद्र सिंह, दुष्यंत सिंह, रणजीत सिंह , गोविंद सिंह,देवेंद्र भारद्वाज सहित अन्य आयोजकों ने भाग लिया। सती का शारड़ा खेल चौरा पहुंचने पर पत्थर के खेल को शुरू करने का इशारा हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्तदान शिविर का MLA चंद्रशेखर ने किया शुभारम्भ, MLA ने स्वयं भी किया रक्तदान

  मंडी(धर्मपुर) 15 जनवरी। जिला स्तरीय सज्याओपीपलू मेले के समापन अवसर पर धर्मपुर विधानसभा के विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि संस्कृति को सहेजने में मेले और त्यौहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले हमारे आपसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन शहरी कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी सोनी ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट

नादौन विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर हुई चर्चा एएम नाथ। नादौन। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से नादौन शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष शम्मी सोनी ने आत्मीय भेंट की। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुका नहीं पाऊंगा यह कर्ज, जान बचाने वाले ASI की तस्वीर शेयर कर भावुक हुए सुखबीर सिंह बादल

अमृतसर :   स्वर्ण मंदिर में जानलेवा हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए। उन्होंने अपनी जान बचाने वाले दो पुलिस अधिकारियों को गले लगा लिया।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के घर हुई चोरी, नकदी और जेवर गायब, जांच कर रही पुलिस

पंचकुला : पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पंचकुला स्थित आवास को चोरों ने निशाना बनाया है, जिसमें नकदी और आभूषण गायब होने की खबरें हैं। यह घटना हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की सुरक्षा और ऐसी...
Translate »
error: Content is protected !!