जमीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से आय में सिर्फ नवंबर माह में ही 44 प्रतिशत वृद्धि: जिंपा

by

-मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की एक ओर उपलब्धि
होशियारपुर, 12 दिसंबर:
मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने एक और प्राप्ति दर्ज की है। पंजाब में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से पंजाब सरकार के खजाने में सिर्फ एक माह में ही 44 प्रतिशत ज्यादा आय आई है। राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब वासियों को पारदर्शी, परेशानी मुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देना मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य उद्देश्य है, इसके चलते प्रदेश की आय में लगातार वृद्धि हो रही है।
विस्तार से जानकारी देते हुए जिंपा ने कहा कि नवंबर 2022 में स्टैंड व रजिस्ट्रेशन के अंतर्गत पंजाब सरकार को 376.78 करोड़ रुपए की आय हुई है जो कि पिछले वर्ष के नवंबर माह से 44 प्रतिशत ज्यादा है। नवंबर 2021 में यह आय 260.87 करोड़ रुपए थी। इससे पहले मई 2022 में भी मई 2021 के मुकाबले 69 प्रतिशत ज्यादा आय हुई है।
जिंपा ने कहाकि प्रदेश की आय में लगातार वृद्धि हो रही है व स्टैंप व रजिस्ट्रेशन के अंतर्गत एक बड़ी रकम सरकार के खजाने में आ रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के काम को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए मान सरकार पहले दिन से ही सार्थक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अपनी ही सरकार के एक मंत्री से लेकर पिछली सरकारों में भ्रष्टाचारी तरीकों से पंजाब को लूटने वाले राजनीतिज्ञों व अधिकारियों का पर्दाफाश करने का परिणाम यह निकला है कि जो अधिकारी व कर्मचारी लोगों की लूट-खसूट करते थे वे अब जन सेवा को पहल देने लगे हैं।
जिंपा ने पंजाब वासियों को अपील करते हुए कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित किसी भी काम को करवाने के लिए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को रिश्वत न दी जाए व यदि कोई रिश्वत मांगता है तो इसकी रिपोर्ट तुरंत की जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

10 वी वार्षिक बरसी 23 फरवरी को मनाई जाएगी : महंत हरी दास 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  कुटिया 108 ब्रह्मलीन संत बाबा ध्यान दास जी में ब्रह्मलीन 108 संत बाबा चरण दास धूने वालों की 10 वी वार्षिक बरसी के अवसर पर धार्मिक समागम मौजूदा महंत हरी दास...
article-image
पंजाब

महिलाओं के साथ किया गया धोखा आप सरकार को पड़ेगा भारी: नीति तलवाड

शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार। होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : महिलाओं को आप सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले जो 1000/ देने का वादा कर वोट हासिल किए थे, उस...
article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब ने उद्योग-एकीकृत कार्यक्रम शुरू करने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब ने एक अद्वितीय उद्योग-एकीकृत न्यू एज बी.टेक कार्यक्रम शुरू करने के लिए एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, कंप्यूटर विज्ञान और प्रौद्योगिकी (सिस्टम डिजाइन...
पंजाब

स्कूल का गेट तथा सरिया चोरी : कन्या विद्यालय गढ़शंकर में चोरों ने चोरी को दिया अंजाम

गढ़शंकर: कन्या विद्यालय गढ़शंकर में चोरों ने चोरी को अंजाम देकर स्कूल का गेट तथा सरिया चोरी कर लिया। स्कूल की मुख्याध्यापिका द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि अज्ञात चोर...
Translate »
error: Content is protected !!