जिले के सभी स्कूलों को 2 अगस्त से खोलने के आदेश जारी

by

होशियारपुर:
जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की ओर पंजाब सरकार के निर्देशानुसार कोरोना संबंधी लगाई गई पाबंदियों को जिले में 10 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने आदेश दिया है कि जिले के सभी स्कूल सभी कक्षाओं के लिए 2 अगस्त से खुल सकते हैं। हालांकि इस दौरान स्कूलों के लिए सरकार की ओर से जारी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी(ऐलीमेंट्री व सेकेंडरी) निर्देश जारी करेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 संबंधी जारी किए गए निर्देशों का पालन दो गज की सामाजिक दूरी,मास्क पहनना यकीनी बनाया जाएगा व सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर सख्ती अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन हिदायतों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 की धारा 188 के सैक्शन 51 से 60 के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Illegal Voters a Threat to

Calls for Drawing a Constitutional Line to Protect National Sovereignty Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 10 : Former Punjab Chief Secretary (Retd.) Kaushal stated that illegal voters are not victims but violators, who weaken the political power...
article-image
पंजाब

किरती किसान यूनियन द्वारा ट्रैक्टर 17 जनवरी को,यह ट्रैक्टर मार्च दिल्ली की 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल होगा

गढ़शंकर; 15 जनवरी : किरती किसान यूनियन द्वारा 17 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। ट्रैक्टर मार्च की तैयारी हेतुु एक बैठक गुरूद्वारा साहिब चक सिंघा में जत्थेबंदी के प्रांतीय वितीय सचिव हरमेश ढेसी...
article-image
पंजाब

संघवाल व सनियाल में छुड़ाया अवैध कब्जा : गांव संघवाल में 1 व्यक्ति ने 97 एकड़ व गांव सनियाल में 3 व्यक्तियों की ओर से 3 एकड़ 7 कनाल 16 मरल में किया गया था कब्जा

होशियारपुर : जिला प्रशासन की ओर से अवैध कब्जे छुड़ाने के लिए शुरु किए गए अभियान के अंतर्गत आज ब्लाक दसूहा के गांव संघवाल में 1 व्यक्ति व ब्लाक मुकेरियां के गांव सनियाल में...
article-image
पंजाब

अवैध मतदाता लोकतंत्र के लिए खतरा: पूर्व मुख्य सचिव कौशल

राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए संवैधानिक रेखा खींचने का आह्वान होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव सेवा, कौशल ने कहा कि अवैध मतदाता पीड़ित नहीं, बल्कि उल्लंघनकर्ता हैं, जो वास्तविक नागरिकों...
Translate »
error: Content is protected !!