अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग :राजा वड़िंग ने अजनाला कांड पर डीजीपी पंजाब को लेटर

by

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अजनाला कांड पर डीजीपी पंजाब को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने बारे लिखा है। उन्होंने डीजीपी से मामले में तुरंत एक्शन लेने की मांग की है। वड़िंग ने कार्रवाई न होने से पंजाब पुलिस के हौसले पर असर होने की बात कही है। राजा वड़िंग ने डीजीपी से कहा है कि अमृतपाल पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है। गौरतलब है कि अजनाला कांड में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष शुरुआत से पुलिस और सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वह अमृतपाल की गतिविधियों को भी घेरे में ले चुके हैं।
उन्होंने आप सरकार के कार्यकाल में अमृतपाल के पंजाब में अचानक सक्रिय होने पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं राजा वड़िंग ने डीजीपी पंजाब को लिखे लेटर को ट्वीट से साझा भी किया है। गौरतलब है कि अमृतपाल और उसके हजारों समर्थक जबरन अजनाला पुलिस थाने में घुस गए थे। उनकी पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई थी। इस दौरान वह पुलिस थाने तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब को साथ लेकर पहुंचे थे। हमले में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। अमृतपाल सिंह और अन्य समर्थक अपने साथी लवप्रीत सिंह तूफान को छुड़वाने के लिए पुलिस थाने पहुंचे थे। इस मामले में पंजाब पुलिस द्वारा फिलहाल तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि सभी विपक्षी दल पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीजल-पेट्रोल और बिजली दरों में बढ़ोतरी से जनता को दोगुनी महंगाई का सामना करना पड़ेगा –  निमिषा मेहता

गढ़शंकर  : भाजपा नेता एवं गढ़शंकर हलका प्रभारी निमिषा मेहता ने पंजाब सरकार द्वारा डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाने और 7 किलोवाट तक लोड वाले घरेलू बिजली उपभोक्ताओं पर बोझ डालने के फैसले की निंदा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बारह मिनट में छे लाख कैश और करीब छे तोले सोने के गहने चोरी : गांव मलकोवाल के एक घर तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने किए चोरी

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव मल्कोवाल के एक घर में से दोपहर के मात्र बारह मिनट में तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने एक घर से करीब छे लाख कैश और छे...
article-image
पंजाब

कंप्यूटर युग मानवीय जीवन में क्रांति लाया: सांसद तिवारी आईटी उद्यमी सम्मेलन में हुए शामिल

मोहाली :26 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि कंप्यूटर युग मानवीय जीवन में क्रांति लाया है। हालांकि इस क्षेत्र में अभी भी बहुत कुछ...
article-image
पंजाब

तप अस्थान अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी में महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा : मनदीप सिंह मंगा 

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  दरबार अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी में महाशिवरात्रि का पर्व मुख्य सेवादार मनदीप सिंह बैंस के नेतृत्व बापू गंगा दास वेलफेयर सोसाइटी की ओर से समूह संगतों के सहयोग से...
Translate »
error: Content is protected !!