जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी आर ठाकुर सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने बसाल में रोपे पौधे

by

ऊना- जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर ठाकुर सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने आज बसाल में पौधारोपण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर, सीजेएम अविनाश चंद्र, सचिव डीएलएसए विवेक खनाल, जज मनीष गोयल, अकांश कपिल, विभूति बहुगुणा तथा चुनौती संगरोली ने भी पौधे लगाए। कार्यक्रम में डीएफओ मृत्युंजय माधव व वन विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर ठाकुर ने कहा कि वन विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना ने मिलकर बसाल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया है। प्रतिवर्ष इसी प्रकार पौधारोपण कार्यक्रम होता है, जिसमें न्यायिक अधिकारी भी शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के लिए सभी आगे आएं व पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। साफ-सुथरा पर्यावरण आज की सबसे बड़ी आवश्यक है तथा पौधारोपण इसी दिशा में आगे बढ़ाया गया एक कदम है।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी बसाल में सभी न्यायिक अधिकारियों ने पौधारोपण किया था और उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि रोपे गए सभी पौधे सुरक्षित हैं। उन्होंने लगाए गए पौधों के शत-प्रतिशत संरक्षण के लिए वन विभाग के अधिकारियों तथा वन रक्षक संजीव कुमार एवं आरती के सराहना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब, 18000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बारिश के बावजूद भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं एएम नाथ। चिंतपूर्णी :  विश्व विख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में शनिवार को श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा। मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नक्शे से गायब हो जाएगा हिमाचल….सुप्रीम कोर्ट ने क्यों दी ऐसी चेतावनी

एएम नाथ :नई दिल्ली/ शिमला । सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए चेतावनी दी है कि अगर पर्यावरण हिमाचल प्रदेश पर्यावरण संकट पर ध्यान नहीं दिया गया तो भारत के नक्शे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर के मामले में महिला का बेटा और उसका दोस्त  ग्रिफ्तार : एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की गांव मोरांवाली में 23 सिंतबर को की गई थी हत्या

एनाईआईआर व महिला केके नाजायज संबंधों से खफा था महिला का बेटा गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में हुए एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की हत्या के मामले में पुलिस ने एनाईआईआर महि ला केयरटेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मित्रों की सरकार बताने पर मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार चौहान ने किया सवाल : दोस्त संकट के समय आपके साथ खड़े हैं, उनकी मदद करने में क्या बुराई : नरेश चौहान

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भाजपा की तरफ से “मित्रों की सरकार” बताने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने सवाल किया है कि...
Translate »
error: Content is protected !!