कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को प्रदेश सरकार ने जारी की 1500 रुपए की अतिरिक्त आर्थिक मदद

by

ऊना: जिला ऊना में कोरोना महामारी से अनाथ हुए 18 वर्ष से कम आयु के चार बच्चों को बाल-बालिका सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने 1500 रुपए की अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते अनाथ हुए बच्चों को बाल-बालिका सुरक्षा योजना के अंतर्गत 2500 रूपए प्रतिमाह की दर से राशि बच्चों को प्रदान की जाती है। जिसमें से 2000 रूपए प्रतिमाह बच्चों के पालक अभिभावक को तथा 500 रूपए प्रतिमाह की दर से बच्चे के 18 वर्ष पूर्ण होने तक एफडीआर बनवाई जा रही है।
डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को अब 1500 रूपए की अतिरिक्त आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है, जिसमें 500 रूपए की राशि बच्चों के पालक अभिभावक को बच्चों के पालन-पोषण हेतु प्रदान किए जाएंगें तथा 1000 रूपए की राशि प्रतिमाह बच्चों के नाम आवर्ती जमा (आरडी) की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों को विभाग के माध्यम से कुल अब 4000 रूपए की राशि प्रतिमाह देना सुनिश्चित किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला के 4 परीक्षा केंद्रों में 1488 विद्यार्थी देंगे नीट परीक्षा : रविवार को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सिंगल सेशन में होगी परीक्षा

रोहित जसवाल।  ऊना, 2 मई। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2025 को सुचारु और समन्वित तरीके से सम्पन्न करवाने को जिला प्रशासन ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धौलाधार स्कूल की छात्रा : अमानत कौर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित

बीबीएन, 2 जून (तारा) : धौलाधार पब्लिक स्कूल सतीवाला की छात्रा अमानत कौर ने जवाहर नवोदय की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे इलाके में स्कूल तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है । शिक्षिका सरला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओवारना में क्रिकेट प्रतियोगिता का सीपीएस आशीष बुटेल ने किया शुभारंभ : पालमपुर का सम्पूर्ण विकास ही प्राथमिकता : आशीष बुटेल*

पालमपुर, 31 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने पालमपुर विधान सभा क्षेत्र के ओवारना में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और जनसमस्याओं को भी सुना। आशीष बुटेल ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पायलट का अनशन : कांग्रेस हाईकमान, गांधी परिवार और पंजे के निशान का चित्र बैनर में नही दिखा, बैनर में महात्मा गांधी का चित्र और वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘’अनशन’’ का स्लोगन

जयपुर : राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज पिछली भाजपा की वसुंधरा राजे सरकार के घोटालों और भ्रष्टाचार की जांच की मांग पर अनशन पर बैठे। लेकिन एआईसीसी प्रभारी की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!