सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें, मरीज को तत्काल पहुंचाएं नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र

by

जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी स्नेक वेनम उपलब्धः सीएमओ
ऊना – बरसात के मौसम में सांप के काटने के मामले बढ़ने की आशंका रहती है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सिविल अस्पतालों व क्षेत्रीय अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध करवा दिया है। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमण कुमार शर्मा ने आज दी। उन्होंने कहा कि सांप के काटने से घाव हो जाता है और कई बार पीड़ित की मृत्यु भी हो जाती है। सांप के काटने के उपचार में जरूरी है कि पीड़ित व्यक्ति को आपातकालीन चिकित्सा सहायता जल्द से जल्द प्रदान की जाए। पीड़ित को लक्षण देखने के बाद एंटी स्नेक वेनम दिया जाता है। इसलिए अगर सर्पदंश को कोई भी मामला सामने आता है, तो बिना समय गंवाए उसे नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की झाड़-फूंक में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। वर्ष 2020 में 47 व्यक्तियों को सांप ने काटा, जिनमें 31 पुरुष व 16 महिलाएं शामिल हैं। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।
क्या हैं लक्षण
सीएमओ ने कहा कि आम तौर पर सांप के काटने का तुरंत पता चल जाता है। सांप के काटने के बाद तीव्र जलन, उल्टी, मिचली, शॉक, अकड़न या कंपकंपी, अंगघात, पलकों का गिरना, नज़र फटना यानी किसी वस्तु का एक स्थान पर दो दिखना, मांसपेशियों में ऐंठन, काटे गए हिस्से में तेज़ दर्द, हाथ पैरों में झनझनाहट, चक्कर आना, पसीना आना तथा दम दम घुटना आदि लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश सांप विषहीन होते हैं लेकिन कुछ सांप विषैले भी होते हैं।
कैसे करें बचाव
डॉ. रमण शर्मा ने कहा कि सांप के काटने को रोका जा सकता है, बशर्ते हम कुछ सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि सांप को पकड़ने से हमेशा बचना चाहिए। उन स्थानों से हमेशा दूर रहें जहां सांप के छिपे होने की आशंका होती है, जैसे कि लंबी घास, पत्तियों के ढेर, चट्टान और लकड़ी के गट्ठे इत्यादि। यदि सांप दिखाई दे तो उसे छेड़ें नहीं बल्कि जाने दें। जहां सांप होने की आशंका हो, वहां काम करते हुए लंबे और मजबूत जूते पहनें और बाजूओं-टांगों को ढककर रखें। गर्म मौसम में रात को बाहर काम करने से बचें क्योंकि इस समय सांप सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाड़ियां कलां में 183वां ऐतिहासिक कृष्ण लीला मेले का शुभरम्भ

माहिलपुर। कृष्ण लीला कमेटी द्वारा ग्राम पंचायत और एनआरआई के सहयोग से ऐतिहासिक और धार्मिक 183वां कृष्ण लीला मेला का गांव बाड़ियां कलां में कमेटी अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा की अगुवाई में शानदार शुमारभ...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने की हरियाणा में उठाई मांग …… महिलाओं ने मान सरकार के खिलाफ मटके फोड़े

कैथल। इंडियन नेशनल लोकदल ने पंजाब सरकार की ओर से हरियाणा का पानी कम किए जाने पर प्रदर्शन किया। लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और सीटीएम गुरविंद्र सिंह को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख : सरकार ने किया ऐलान

नई दिल्ली :  भारतीय सेना के नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की...
article-image
पंजाब

कैप्टन वरिंदर कुमार शर्मा ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बीनेवाल के बच्चों को 10 बेंच भेंट किए

गढ़शंकर : बच्चे हमारा भविष्य हैं, उनकी शिक्षा के लिए दान सर्वोत्तम दान है। ये विचार कालेवाल बीत निवासी समाजसेवी सेवानिवृत्त कैप्टन वरिंदर कुमार शर्मा ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बीनेवाल के बच्चों को बेंच...
Translate »
error: Content is protected !!