नशों की बुराइयों के प्रति लोगो को डीएसपी खख ने विभिन्न गांवों में बैठकें कर किया जागरूक : नशों के खिलाफ लड़ने और नशा तस्करों की सूचना देने के लिए किया प्रेरित

by

गढ़शंकर, 31 अगस्त : डीजीपी पंजाब एवं होशियारपुर के एसएसपी सरताज सिंह चाहल निर्देशानुसार डीएसपी दलजीत सिंह खख द्वारा पुलिस थाना गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते गांव देनोवाल खुर्द बस्ती सैंसियां तथा इब्राहीमपुर बगवाईं में बैठकें कर नशों की बुराइयों के प्रति लोगो को जागरूक किया गया। उन्होंने गांव के गणमान्यों की उपस्थिति में नशों के खिलाफ लड़ने और नशा तस्करों की सूचना देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। अगर गांव में कोई भी व्यक्ति नशा करता है तो उसकी जानकारी हमें दी जाए ताकि उसे मुफ्त इलाज के लिए नशा छोड़ाओ केंद्र में भर्ती कराया जा सके ताकि उसे नशे की दलदल से बाहर निकाला जा सके। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि वे नशा बेचना बंद कर कुछ और काम करना शुरू करें। इस मौके गांव के निवासियों ने डीएसपी दलजीत सिंह खख को आश्वस्त किया कि वे नशों के खिलाफ एकजुट हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आशू को समन भेजने वाले एसएसपी सस्पेंड : लुधियाना पश्चिम की राजनीति में बड़ा ट्विस्ट

लुधियाना :    लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को समन भेजने वाले एसएसपी जगतप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब

पुलिस का बड़ा एनकाउंटर : गैंगस्टर लांडा हरिके के गुर्गों काे किया ढेर-किया था सरपंच का मर्डर

 अमृतसर :  पुलिस और गुंडे बदमाशों के बीच एक झड़प हुई, जिसमें एक बदमाश को मार गिराया गया है, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। ये मुठभेड़ बुधवार को ब्यास के गांव भिंडर में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री अकाल तख्त साहिब पर बाढ़ पीड़ितों के लिए शिरोमणी अकाली दल ने की अरदास : चार साल से तटबंध नहीं बने हैं न फंड रिलीज किए गए न ही रिव्यू किया : सुखबीर सिंह बादल?

अमृतसर : शिरोमणी अकाली दल के द्वारा आज श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास की गई जिसमें अध्यक्ष सुखबीर बादल के इलावा सारी अकाली दल की लीडरशिप मौजूद रही । इस मौके मीडिया से...
Translate »
error: Content is protected !!