जयराम ने कंगना और लोगों संग की चाय पर चर्चा – कंगना को है देवभूमि की जनता का आशीर्वाद, रिकॉर्ड वोटों से जिताकर भेजेंगे दिल्ली : जयराम ठाकुर

by
देवभूमि की बहन के ख़िलाफ़ है कांग्रेस, अभद्र टिप्पणी के खिलाफ़ नहीं बोला एक भी कांग्रेसी,  यह प्रधानमंत्री का चुनाव है और हम दुनिया के सबसे मज़बूत नेता को चुनने जा रहे हैं
दस साल में एक भी पाई का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सका विपक्ष,  जोगिंद्र नगर में नमो टी स्टाल पर उमड़े लोग,
एएम नाथ। मंडी/जोगिंद्रनगर :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह लोक सभा का चुनाव है और हम दुनिया के सबसे लोकप्रिय और मज़बूत नेता को चुनने  रहे हैं। देश साथ-साथ विदेश लोग भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं।  जयराम ठाकुर ने कहा कि दस साल के कार्यकाल में नरेन्द्र मोदी ने पूरी से भ्रष्टाचारमुक्त पारदर्शी सरकार चलाई है। दस साल के कार्यकाल में विपक्ष सरकार पर एक भी पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाया है। जबकि दस साल पहले के दस कैसे हैं यह हर देशवासी जानता है। हर दिन देश के अख़बारों के पन्ने लाखों करोड़ के घोटालों के आरोप से भरे रहते थे। कांग्रेस के दस सालों में उनके नेताओं का विकास हुआ। नरेन्द्र मोदी के दस सालों में देश का विकास हुआ। देश के लोगों का विकास किया। यह विकास यात्रा हमें जारी रखनी है इसलिए हर बूथ से भाजपा को मज़बूत करने की आवश्यकता है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के हाल इस समय ख़राब है। कोई  चुनाव के लिए आगे नहीं आना चाह रहा है हर कोई दूसरे पर धकेल रहा है। हम आपके सामने हैं, हिमाचल की बेटी कंगना आपके सामने हैं, जो भी आएगा उससे हम आपके आशीर्वाद से पूरी ताक़त साथ लड़ेंगे और जीतेंगे। इस समय सरकार भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में विकास के सारे काम ठप हैं। आज तक प्रदेश में ऐसी सरकार नहीं आई, जब डेढ़ साल में ही लोग सरकार से त्रस्त हो जाएं। जयराम ठाकुर ने यह बातें आज मंडी संसदीय क्षेत्र के जोगिंद्रनगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान यह बातें कहीं। जनसभा के बाद उन्होंने कंगना के साथ बीड़ रोड पर नमो टी स्टाल पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा कर कंगना के लिए सहयोग मांगा।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस समय आम आदमी की सुरक्षा को भगवान भरोसे छोड़ दिया है प्रदेश में क़ानून व्यवस्था का बुरा हाल है। सरकार सिर्फ़ अपने विधायकों की सुरक्षा और भाजपा नेताओं की जासूसी करवाने में व्यस्त है। कल कंगना  रेस्टोरेंट  चाय पीने चली गई उसके बाद सीआइडी भी वहाँ पहुँच गई। विधायकों की रात दिन रखवाली करवाई जा रही है कि कहीं कोई चला न जाए आख़िर यह किस तरह हालत प्रदेश में पैदा हो गये हैं। इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रत्याशी सुश्री कंगना रनौत, स्थानीय विधायक प्रकाश राणा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जंबाल, मंडलाध्यक्ष अजय सकलानी व अखिलेश कपूर सहित प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस के हिमाचल की बेटी के ही ख़िलाफ़ हैं। जब कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं और पदाधिकारियों ने देवभूमि की बेटी और मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी के लिए अमर्यादित टिप्पणी की तो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का कोई भी नेता कांग्रेस की नेत्री द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के ख़िलाफ़ एक शब्द भी नहीं बोला।  देवभूमि की बेटी के लिए किस तरह के शब्द का इस्तेमाल किया गया। इस खामोशी का क्या मतलब निकाला जाए। इस खामोशी का जनाब मंडी के लोग देंगे। कंगना को भारी मतों से जिताकर दिल्ली भेजेंगे।
पस्थित रहे।
पस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन करोड़ रुपये के गबन का आरोपी : विजिलेंस की टीम ने मुंबई से किया गिरफ्तार

ऊना : फर्जी लोन बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने के आरोपी को विजिलेंस की टीम ने मुंबई से गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को मुंबई की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त 41 पदों हेतू 11 और 12 सितम्बर को एसडीएम कार्यालय में होंगे साक्षात्कार

एएम नाथ। करसोग : बाल विकास परियोजना अधिकारी करसोग विपाशा भाटिया ने बताया कि बाल विकास परियोजना करसोग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका के 41 रिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में लगेगी विकासात्मक प्रदर्शनी : एडीएम ने ली स्टॉल आबंटन उपसमिति की बैठक

मंडी, 15 फरवरी । मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 के अवसर पर पड्डल मैदान में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई जाएगी । प्रदर्शनी को लेकर पड्डल मैदान में विभागों को स्टॉल आबंटित करने...
article-image
पंजाब , समाचार

स्वतंत्रता दिवस समागम की पुलिस लाइन ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने लिया जायजा

स्पीकर पंजाब विधान सभा कुलतार सिंह संधवां होशियारपुर में स्वतंत्रता दिवस पर लहराएंगे तिरंगा होशियारपुर, 12 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में होने वाले जिला स्तरीय...
Translate »
error: Content is protected !!