जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने नामांकन पत्र दाखिल किए

by

गढ़शंकर – 20 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव मे आम आदमी पार्टी के गढ़शंकर से विधायक जयकिशन सिंह रोड़ी ने उमीदवार के रूप में अपने समर्थकों के एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। रोड़ी समर्थकों ने आनंदपुर साहिब रोड से उनकी रिहायश से रैली निकाल कर शहर से होते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थक आम आदमी पार्टी जिंदाबाद व जयकिशन सिंह रोड़ी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। नामजदगी दाखिल करते समय उनके साथ उनकी पत्नी नीलम रानी व गढ़शंकर नगर परिषद के उपप्रधान सोमनाथ बंगड़ भी साथ थे। उन्होंने एसडीएम अरविंद कुमार व तहसीलदार तपन भनोट को अपना नामांकन पत्र सौंपा।
फ़ोटो:
एसडीएम अरविंद कुमार को नामांकन पत्र सौंपते हुए आप उमीदवार जयकिशन सिंह रोड़ी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने जिला ई-गर्वनेंस कोआर्डिनेटर रंजीत सिंह को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

सेवा केंद्रों के माध्यम से लोगों को बेहतर नागरिक सेवाएं देने के कार्य के लिए सराहा कोविड-19 महांमारी के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भी पूरे जोश से निभाई ड्यूटी होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत...
article-image
पंजाब

8 लाख हिंदुओं को कनाडा से निकालने की मांग’, खालिस्तानियों ने निकाली परेड : PM कार्नी पर उठे सवाल

कनाडा के टोरंटो शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां हिंदू विरोधी परेड निकाली गई। यह परेड ऐसे समय में आयोजित की गई, जब कनाडा के हालिया चुनाव में मार्क कार्नी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृहों की होगी ऑनलाइन बुकिंग : भुगतान राशि का 50 प्रतिशत अग्रिम रूप से ऑनलाइन जमा कराना होगा अनिवार्य

एएम नाथ। शिमला :, 6 मई । हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत आने वाले सभी विश्राम गृहों को आम जनता के लिए ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में पीटीएम आयोजित 

गढ़शंकर, 22 अक्तूबर: शिक्षा विभाग पंजाब की हिदायतों अनुसार मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगिल के नेतृत्व में सरकारी हाई स्कूल डघाम में अध्यापक-अभिभावक मिलनी (पीटीएम) आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई, खेलों में...
Translate »
error: Content is protected !!