जलस्रोत विभाग के मुख्य सचिव का पुतला फूंका : जल स्रोत विभाग के मुख्य सचिव को हटाने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया

by

गढ़शंकर : पीडब्ल्यूडी फील्ड व वर्कशॉप वर्कर यूनियन पंजाब में उपमंडल व मंडल स्तर पर रोष रैलियां निकालकर सरकार को मांगपत्र देने के आह्वान पर गढ़शंकर उपमंडल में सैकड़ों कर्मचारियों ने रोष रैली निकालकर जलस्रोत विभाग के मुख्य सचिव कृष्ण कुमार का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मखन सिंह वाहिदपुरी, अमरजीत सिंह नंगल खिलाड़ीया, जीत सिंह बग्वाई व शाम सुंदर ने कहा कि मुख्य सचिव के नादिरशाही फरमान के कारण हजारों पदों को खत्म कर दिया गया जिसके चलते वर्तमान में कर्मचारी सरप्लस हो गए हैं और अब उनके ऊपर छटनी की तलवार लटक रही है, जबरन तबादले किये जा रहे हैं, जिसके कारण विभाग में भय का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि पदों को खत्म कर विभाग को निजीकरण की ओर धकेल दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरित क्रांति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इस विभाग के कुदरती स्रोतों को निजी कंपनियों को सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि मुख्य सचिव को तुरंत प्रभाव से बदल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार अपने घोषणापत्र में वायदा कर रही है कि वह युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगे वही दूसरी तरफ जलस्रोत विभाग के हजारों पदों को खत्म कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने जलस्रोत विभाग के पदों को बहाल नही किया गया तो सरकार विरुद्ध संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान जगदीश लाल, सुच्चा सिंह सतनोर, टेक चंद ईसपुर, गुरनाम सिंह हाजीपुर, परमजीत सिंह, रमेश कुमार, विनोद कुमार, सतनाम सिंह, अशोक कुमार, जोगिंदर सिंह, बलभद्र, तलविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, गुरणीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, अमनदीप बेदी, कमलजीत, सुरिंदर सिंह व फुलविंदर सिंह सहित भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संत गुरचरण सिंह पंडवा को निर्मल भेख रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

फगवाड़ा/होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  युवा वर्ग को नशे की दलदल से बचाकर गुरु चरणों से जोड़ने, गरीब व जरूरतमंद लड़कियों की शादियां करवाने, लड़कियों की लोहड़ी डलवाने, प्राकृतिक आपदाओं व महामारी के दिनों में...
article-image
पंजाब

मुकेरियां के बाढ़ ग्रस्त इलाके के लिए जिला सत्र न्यायलय के समूह ज्यूडिशियल अधिकारियों ने भेंट की फागिंग मशीन

होशियारपुर, 23 अगस्त: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह के नेतृत्व में जिला सत्र न्यायलय के अंतर्गत आते सभी ज्यूडिशियल अधिकारियों (होशियारपुर, दसूहा, मुकेरियां, गढ़शंकर) ने मुकेरियां के बाढ़...
article-image
पंजाब , समाचार

लड़की वाहनों को रोकती और उसके साथी वाहन सवार चालक के साथ मारपीट कर छीना झपटी करते, लेकिन पुलिस ने बिना करवाई छोड़ा

गढ़शंकर – गढ़शंकर बंगा रोड पर आ जा रहे लोगों को रोकने वाली लड़की पर संदेह पैदा होने पर इसकी जानकारी गढ़शंकर पुलिस को देेने पर कोई  बाद में कोई कारवाई न कर पुलिस...
article-image
पंजाब

मोरांवाली में वार्षिक निशुल्क कैंसर तथा जनरल मेडिकल कैंप 23 फरवरी को 

गढ़शंकर 20 फरवरी: हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट यूके द्वारा एनआरआईज तथा वर्ल्ड कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की याद में उनके ननिहाल गांव मोरांवाली में वार्षिक निशुल्क...
Translate »
error: Content is protected !!