कांग्रेस में एक व्यक्ति फैसला करता और भाजपा में सामूहिक फैसला होता : कैप्टन अमरिंदर सिंह

by

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई तकनीक लाकर सेना को अपग्रेड किया, कांग्रेस के शासन काल में एके एंटनी करीब 10 साल तक रक्षा मंत्री रहे लेकिन उन्होंने सेना के लिए एक भी काम नहीं किया। यह शब्द पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रक्षा मामले में मोदी सरकार के काम की तारीफ ने कहते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई तकनीक लाकर सेना को अपग्रेड किया है। आज हमारे पास राफेल से लेकर कैरियर हेलीकॉप्टर हैं। 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान हथियारों की कमी थी। एके एंटनी के कार्यकाल में भी हथियारों की कमी रही।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासन में वह डिफेंस कमेटी के सदस्य थे। तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एंटनी ने रक्षा साजो समान की खरीद को लेकर कोई कदम नहीं उठाया। जबकि बतौर सदस्य डिफेंस कमेटी की बैठकों में मैंने कई बार सेना को तोपखाना, शिप्स, विमान की जरूरत का मुद्दा उठाया लेकिन कोई सुनता ही नहीं था।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में काफी अंतर है। कांग्रेस में एक व्यक्ति फैसला करता है और भाजपा में सामूहिक फैसला होता है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव में प्रत्याशी चुनने की बात करें तो पांच छह लोगों की कमेटी कांग्रेस में बना दी जाती थी लेकिन यह कमेटी नाम की ही होती है। कमेटी की अनुशंसा को कोई नहीं मानता है लेकिन भाजपा में यह सब नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीदी दिवस को समर्पित 30 दिसंबर को गढ़शंकर में रक्तदान शिविर

गढ़शंकर, 29 नवंबर: श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी, भाई दयाला जी के 350वें शहीदी पर्व और भाई उदय सिंह जी, भाई जीवन सिंह जी और भाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर : गांव मोरांवाली में एआईआर और उसकी केयरटेकर महिला की तेजधार हथियारों से हत्या

गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में अज्ञात हत्यारे एनआरआई व उसके घर मे बतौर केयरटेकर काम करने वाली महिला की तेजधारों की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम 36 घंटे पहले दिया बताया जा रहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नर्स ने 2 महीने के बच्चे के लिए जोखिम में डाली अपनी जान : नर्स ने उफनते नाले के ऊपर लगा दी थी छलांग

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और उफनती नदियों के बीच एक नर्स की बहादुरी का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वैसे...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में शिरोमणि अकाली दल ने फूंका चुनावी बिगुल, बस स्टैंड के पास खोला कार्यालय …डॉ. जंग बहादुर सिंह राय ने किया उद्घाटन

पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह राठा बोले—चुनाव को लेकर संगठन पूरी तरह सक्रिय गढ़शंकर, 21 सितंबर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल  ने गढ़शंकर हलके में अपनी चुनावी गतिविधियों को तेज करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!