जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए हम सभी को आगे

by

गढ़शंकर: प्रकृति की सबसे कीमती संसाधन जल, जंगल और भूमि को स्वच्छ और संरक्षित रखा जाएगा तो ये प्राकृतिक संसाधन स्वस्थ रहेंगे और तभी मनुष्य स्वस्थ और रोग मुक्त जीवन व्यतीत कर सकते हैं। यह बात सरपंच सोमनाथ राणा ने आज यहां पौधरोपण अभियान का उद्घाटन करते हुए कही। पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के उद्देश्य से सरपंच श्री सोमनाथ राणा के नेतृत्व में युवाओं ने आज गढ़शंकर तहसील के गांव मजारी में युवाओं द्वारा छायादार पेड़ लगाए गए। उन्होंने कहा कि इस महान कार्य में हम सभी को आगे आना चाहिए। अभियान का उद्घाटन करते हुए सरपंच सोमनाथ राणा ने अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे 100 के बजाय केवल 10 पौधे ही लगाएं, लेकिन उनकी उचित ढंग से देखभाल करें।
उन्होंने पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा के लिए जालीदार घेरा लगाने पर गांव के युवाओं की भी प्रशंसा भी की।
उल्लेखनीय है कि पिछले 19 वर्षों से गांव के प्रभारी सरपंच सोमनाथ राणा के नेतृत्व में मजारी गांव अपने बुलंदियों पर पहुंच चुका है और अब मजारी गांव अपने विकास के लिए जाना जाता है। एक समय था जब गांव में पीने के पानी के लिए नलों पर लंबी कतारें लगी रहती थीं, बिजली के पुख़्ता प्रबंध नहीं थे लोग गलियों नालियों पानी की निकासी के अतिरिक्त अलग अलग समस्याओं से पीड़ित थे, मौजूदा समय में गाँव में पीने के पानी और कृषि के लिए ट्यूबल की व्यवस्था, सेवा केन्द्रों की इमारत, कम्यूनिटी सैंटर, लंगर हाल, श्मशान घाट का नवीनीकरण, गाँव के चार चारों तरफ़ पक्की सड़कें,पक्की गलियों नालियों,स्ट्रीट लाइटें, आदि राणाजी की देन है। इस अवसर पर सरपंच सोमनाथ राणा, मोहिंदर सिंह राणा, सुरजीत धीमान, फुमन राणा, सुशिन्द्र राणा, दिलबाग राणा, जगदेव राणा, राजेश राणा, तिलक राज राणा, ध्रुव राणा, सतीश राणा, अश्विनी राणा और अशोक राणा उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्यों आप ने सुशील गुप्ता को दोबारा नहीं उतारा मैदान में और कौन कौन है राज्य सभा के 3 उम्मीदवार जानने के लिए पढ़ें…

नई दिल्ली :  दिल्ली में राज्यसभा चुनाव  19 जनवरी2 को होने है । जिसके  लिए आम आदमी पार्टी ने अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी ने...
article-image
पंजाब

युवती से डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने के आरोप में मामला दर्ज

मोहाली :  युवती से डेढ़ साल तक खरड़ में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने के आरोप में तरनतारन निवासी युवक अभिषेक शर्मा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पीड़िता...
article-image
पंजाब

बठिंडा में किसानों और पुलिस के बीच टकराव : पटवारी-कानूनगो को बनाया बंदी; झड़प में DSP का हाथ टूटा

बठिंडा :  बठिंडा के गांव जिओंद में सोमवार को किसानों व पुलिस के बीच टकराव हो गया जिसमें एक डीएसपी की बाजू टूट गई तथा कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रशासनिक अधिकारी यहां जमीन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

घर पर कब्जा करने के लिए कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची पुलिस : ग्रामीणों के विरोध के कारण वापस लौट गयी – गांव रामपुर बिलोन में तनावपूर्ण माहौल

गढ़शंकर : गांव रामपुर बिल्डों में आज उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब जमीन के मामले में एक पक्ष को घर का कब्जा दिलाने भारी संख्या में पहुंची।जिला पुलिस को दोनों गांवों के...
Translate »
error: Content is protected !!