युवती से डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने के आरोप में मामला दर्ज

by

मोहाली :  युवती से डेढ़ साल तक खरड़ में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने के आरोप में तरनतारन निवासी युवक अभिषेक शर्मा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।  पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में बतौर टीम लीडर काम करती है। 2022 में उसकी मुलाकात अभिषेक से तब हुई, जब उसने कंपनी में काम करना शुरू किया। अभिषेक ने पीड़िता से दोस्ती करने के बाद उसे शादी का प्रस्ताव दिया। इसके बाद दोनों ने खरड़ की एक सोसायटी में फ्लैट किराये पर लिया और साथ रहने लगे।

                                शिकायत के मुताबिक, अभिषेक ने पीड़िता के नाम पर डेढ़ लाख रुपए का लोन भी लिया और वह पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जब भी पीड़िता शादी की बात करती, तो वह टालमटोल करने लगता। अभिषेक के परिवार वाले भी शुरुआत में इस शादी के लिए सहमत थे, लेकिन बाद में उनका व्यवहार भी बदल गया।

 कराया जबरन गर्भपात :  9 जुलाई 2023 को पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने अभिषेक पर जल्द शादी करने का दबाव बनाया। हालांकि, अभिषेक और उसके परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया। आरोपी ने पीड़िता से जबरन गर्भपात करवाया और धमकी दी कि अगर उसने ऐसा नहीं किया, तो उसे और बच्चे को जान से मार दिया जाएगा।  जांच अधिकारी एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक शर्मा, जो तरनतारन का निवासी है, के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी की नई टीम आइए जानते हैं कैसी हो सकती : अमेठी से हारने वाली स्मृति ईरानी को दोबारा मोदी कैबिनेट में मिल सकती जगह

लोकसभा चुनाव में इस बार जनता जनार्दन ने जो फैसला दिया है। उससे सरकार भी बनेगी और मजबूत विपक्ष भी बनेगा। नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार...
article-image
पंजाब

संकल्प सांस्कृतिक समिति द्वारा गढ़शंकर में मिठियां रूहां कम्युनिटी इवेंट करवाया

गढ़शंकर । पंजाब स्टेट एडस कंट्रोल गढ़शंकर के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार की अध्यक्षता में चल रही संस्था संकल्प संस्कृतिक समिति गढ़शंकर द्वारा मिठियां रूहां कम्युनिटी इवेंट करवाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी पंडित...
article-image
पंजाब

HDCA Players Aryan Arora, Harshit

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 16 :Hoshiarpur District Cricket Association (HDCA) trainees Aryan Arora and Harshit Nanda have brought pride to Hoshiarpur after being selected to represent Punjab in the National Under‑19 Schools Cricket Championship. HDCA secretary...
article-image
पंजाब

अवैध संबंध… पति बन रहा था रोड़ा, आशिक के साथ मिलकर पति को दे दी खौफनाक मौत

अमृतसर : अमृतसर में महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति को ही मौत के घाट उतार दिया । थाना लोपोके के अधीन आते गांव हेतमपुरा के जसपाल सिंह की उसकी पत्नी...
Translate »
error: Content is protected !!