जल भराव वाले गांवों में कैबिनेट मंत्री जिंपा ने खुद जाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

by

होशियारपुर, 16 अगस्त:   जिले के टांडा व मुकेरियां के बाढ़ प्रभावित गांवों में बचाव कार्य का जायजा लेने के दौरान कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा खुद बचाव कार्य के लिए मैदान में उतर गए। इस दौरान उन्होंने जल भराव वाले गांवों में किश्ती में जाकर खुद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की प्राथमिकता इस समय लोगों को जल भराव वाले गांवों से सुरक्षित बाहर निकालना है। उन्होंने कहा कि मुश्किल में फंसे लोगों के साथ पंजाब सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उड़मुड़ विधान सभा क्षेत्र के दौरे के दौरान उनके साथ विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन हरमीत सिंह औलख भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में एन.डी.आर.एफ व एस.डी.आर.एफ की टीमें पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के कार्य में लगी हुई है। पूरा जिला प्रशासन इस समय सिर्फ बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा को लेकर चौकस है और दिन-रात कार्य कर रहा है।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण पौंग डैम का पानी का स्तर काफी ज्यादा हो गया था, जिसके कारण डैम की ओर से एकदम ज्यादा पानी के चलते ब्यास दरिया का पानी गांवों में आ गया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि दरिया के साथ लगते गांव के लोग सुरक्षित स्थानों या प्रशासन की ओर से बनाए गए राहत कैंपों में चले जाएं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राहत कैंपों में जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सुविधा पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां लोगों को कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

14 हजार420 बोतल शराब के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

नावादा : जिलाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी के प्रयास को विफल किया गया। यह कार्रवाई रजौली समेकित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी की हत्या का दोषी पूर्व फौजी 20 साल तक पुलिस से ऐसे बचा : फोन नहीं, सिर्फ कैश लेन-देन

दिल्ली । पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी पत्नी की हत्या के दोषी एक पूर्व फौजी को पैरोल उल्लंघन के 20 साल बाद मध्य प्रदेश में उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया है। उसने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेव पार्टी करने पहुंची पुरुष मित्रों के साथ 70 लड़कियां : पुलिस ने पकड़ा तो हुआ वो जो कोई सोच्च भी नहीं सकता

जयपुर : दिल्ली रोड पर लबाना में पकड़ी गई रेव पार्टी में भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जयपुर ग्रामीण पुलिस ने रेव पार्टी में 150 लोगों को पकड़ा था, इनमें 70 लड़कियां थीं।...
article-image
पंजाब

अर्थव्यवस्था हो चाहे कानून व्यवस्था हो, चाहे वह स्वास्थ्य क्षेत्र हो या शिक्षा का क्षेत्र , रोजगार हो या निवेश का मामला हो सभी में  आप सरकार सरकार विफल : : पूर्व सांसद विजय इंद्र सिंगला

गढ़शंकर । गांव पिपलीवाल में बिंदू भूंबलां और पिंकां भूंबलां के घर पर आयोजित एक समागम में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पूर्व सांसद विजय इंद्र सिंगला विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!