जल शक्ति केंद्र में करवाई गई इंटर स्कूल प्रतियोगिता – पानी की संभाल विषय पर भाषण व पेंटिंग मुकाबले आयोजित

by

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने मुख्य मेहमान के तौर पर की शिरकत,  पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आए विद्यार्थियों को भूमि सरंक्षण अधिकारी ने नकद राशी देकर सम्मानित किया
होशियारपुर, 09 अक्टूबर:
पंडित जगत राम मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से जल शक्ति केंद्र में जल सरंक्षण विषय पर स्कूलों के भाषण व पेंटिंग मुकाबले आयोजित किए गए। समारोह में मुख्य मेहमान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, भूमि सरंक्षण अधिकारी केशव कुमार व एस.डी.ओ राजेश शमा(तलवाड़ा) शामिल हुए।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने संबोधित करते हुए पानी की संभाल के बारे में जागरुक किया। अलग-अलग स्कूलों से आए विद्यार्थियों का आपस में पानी की संभाल के लेकर करवाए गए भाषण मुकाबले में पहले स्थान पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भागोवाल की प्रियंका कुमारी, दूसरे स्थान पर डी.ए.वी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर की ईशा बैंस व तीसरे स्थान पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोहन की हरजोत कौर रही।
पेटिंग मुकाबलों में पहले स्थान पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भागोवाल, दूसरे स्थान पर डी.ए.वी सीनियर सेकेंडरी स्कूल व तीसरे स्थान पर एल.एस.डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बसी दौलत खां रहा। पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आए विद्यार्थियों को ट्राफी, सर्टिफिकेट व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंडित जगतराम मेमोरियल फोर्स ट्रस्ट के डायरेक्टर संजीव शर्म व चेयरपर्सन ज्योति शर्मा व समूह टीम मौजूद थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

मायावती का सबसे बड़ा एक्शन – भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया-आकाश आनंद के ससुर को पार्टी से पहले निकाला

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बहुत बड़ा एक्शन लिया है। इस एक्शन से बहुजन समाज पार्टी के भीतर पारवारिक बिखराव स्पष्ट दिखाई दे रहा है। मायावती ने अपने भतीजे, जिन्हें कुछ समय पहले अपने उत्तराधिकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बाढ़ का खतरा बढ़ा : भाखड़ा और पोंग बांध में बढ़े जलस्तर ने बढ़ाई तीन राज्यों की चिंता

चंडीगढ़। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के भाखड़ा और पोंग बांध का जलस्तर इस समय अब तक के सबसे ऊंचे जलस्तर पर पहुंच गया है। इससे पंजाब के साथ-साथ हरियाणा और राजस्थान के निचले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

साधा सचिन पायलट पर निशाना अशोक गहलोत ने : गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच की तल्खी बुधवार को एक बार फिर जाहिर

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच की तल्खी बुधवार को एक बार फिर जाहिर हुई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में आने वाली है। इसकी...
article-image
पंजाब

मेयर की ओर से सिटी सैंटर से बनने वाली सडक़ के कार्य की शुरुआत, 14.05 लाख रुपए की लागत से मुकम्मल होगा कार्य

उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में शहर के सभी क्षेत्रों में होगा रिकार्डतोड़ विकास: सुरिंदर कुमार शिंदा होशियारपुर  : नगर निगम के मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा ने स्थानीय सिटी सैंटर से सडक़...
Translate »
error: Content is protected !!