उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने हरोली में किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ : सामान्य रोगों के अलावा आंख, नाक, कान, गला, हड्डी रोग व शिशु रोग विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र वासियों के स्वास्थ्य जांच की

by
हरोली , 9 अक्तूबर – नागरिक चिकित्सालय हरोली में आयोजित एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। आयुष्मान भव योजना के तहत आयोजित इस स्वास्थ्य मेले में सामान्य रोगों के अलावा आंख, नाक, कान, गला, हड्डी रोग व शिशु रोग विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र वासियों के स्वास्थ्य जांच की गई।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने हरोली अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया तथा प्रत्येक वार्ड में जाकर रोगियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में जाकर चिकित्सकों तथा अस्पताल स्टाफ सदस्यों से भी मुलाकात की तथा अस्पताल परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी हरोली डॉ संजय मनकोटिया ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में लगाए गए विशेष चिकित्सा जांच शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित 450 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में परिवार नियोजन से संबंधित 20 ऑपरेशन किए गए तथा प्रयोगशाला में 290 लोगों की रक्त संबंधी जांच की गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद बिट्टू, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रमोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के वर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी हरोली डॉ संजय मनकोटिया, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय क्षेत्र वासी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीडीओ ऊना ने किया हस्त निर्मित राखी स्टाल का निरीक्षण

ऊना, 29 अगस्त – खंड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा ने मंगलवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एमसी पार्क के समीप स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए राखी विशेष स्टॉल का निरीक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू की सुरक्षा में चूक – अचानक काफिले में घुसा गया युवक – युवक ने कहा मुख्यमंत्री से पदों को भरने की मांग उठाई

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। अचानक एक युवक सीएम के काफिले में घुस गया। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के तहत आन वाले ज्वाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रोफेशनल कोर्स में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों का हर वर्ष चिट्टा टेस्ट अनिवार्य : एडमिशन किसी का नहीं रोका जाएगा, केवल चिट्टा का टेस्ट आवश्यक होगा – सीएम सूक्खु

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के नशे के बढ़ते खतरे के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ने नशे के खिलाफ अब तक का सबसे सख्त और व्यापक अभियान शुरू करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा की लोक लेखा समिति 9 से 12 जून तक जिला चंबा के प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति 9 से 12 जून तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेगी। यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा लोक लेखा...
Translate »
error: Content is protected !!