जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने में युवा निभाएं अग्रणी भूमिका : अविनाश राय खन्ना

by

होशियारपुर : पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने सर्वहितकारी विद्या मंदिर में “जल संरक्षण” विषय पर आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल प्रकृति की अमूल्य धरोहर है और इसका संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि आज जल बचाने के प्रति गंभीर प्रयास नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।
खन्ना ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने घर, विद्यालय तथा आसपास के क्षेत्र में जल की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करें, वर्षा जल संचयन को अपनाएं तथा जल संरक्षण के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन के सबसे प्रभावी दूत बन सकते हैं।
कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य देश राज कालिया ने अविनाश राय खन्ना द्वारा जल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमती मीनाक्षी खन्ना, पिंकी, विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लेने के साथ हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खुरालगढ़ साहिब दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दस महीने बाद भी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम नहीं किए : कल बस पलटने से एक दर्जन श्रद्धालू घायल हुए ,  गत वर्ष वैसाखीे के अवसर पर अप्रैल से मई तक चार दुर्घटनाओं में 14 की मौत और 96 घायल हुए थे

अजायब सिंह बोपाराय । गढ़शंकर : गुरू रविदास जी के तपोस्थल,खुरालगढ़ साहिब व श्री गुरू रविदास जी के धार्मिक स्थल चरण छो गंगा में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गढ़ीमानसोवाल से खुरालगढ़...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 310 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ दो को किया गिरफ्तार

गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर पुलिस ने दो लोगों से 310 ग्राम नशीले पदार्थ के गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया कि पुलिस चौकी बीनेवल में पदस्थ एएसआई...
article-image
पंजाब

अकाल तख्त साहिब से शहीद गंज साहिब तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब : बाबा दीप सिंह जी के जन्मोत्सव की धूम

अमृतसर। शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आज धार्मिक सभाओं, संस्थाओं और संगतों के सहयोग से श्री अकाल तख्त साहिब से गुरुद्वारा शहीद...
article-image
पंजाब

अमृतसर में हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 पिस्तौल, 10 किलो से अधिक हेरोइन, 1.476 किलो आइस और करीब 13 लाख की ड्रग मनी बरामद की ; पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आती थी खेप

अमृतसर, 19 अगस्त। अमृतसर देहात और कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी तथा अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे...
Translate »
error: Content is protected !!