जल संरक्षण समय की मांग, हम सबको करना होगा जल संरक्षित : खन्ना

by

जिला रेडक्रॉस संस्थान में खन्ना ने तकनीकी शिक्षा ले रहे छात्रों को किया जागरूक
होशियारपुर 10 अक्टूबर :  पूर्व सांसद एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के पूर्व वाईस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने जिला रेडक्रॉस संस्थान में तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया।


इस मौके खन्ना ने कहा कि पृथ्वी से निरंतर कम हो रहे भूजलस्तर को रोकना बहुत जरुरी है क्यूंकि जल का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। जल संरक्षण की शुरुआत यदि शिक्षा के साथ हो तो इसके बहुत प्रभावशाली परिणाम मिलेंगे। खन्ना ने कहा कि जल संरक्षण आज समय की मांग है और हम सबको जल संरक्षण के प्रति विशेष ध्यान रखना होगा ताकि जल व्यर्थ न हो। हमें रोजमर्रा के काम काज में प्रयोग होने वाले जल को व्यर्थ होने से बचाना होगा। यह केवल एक व्यक्ति या कुछ व्यक्तियों के करने से नहीं होगा बल्कि हर देशवासी को जल संरक्षण को अपना पहला कर्त्तव्य बनाना होगा तभी जल की कमी से भविष्य में पैदा होने वाले गंभीर हालातों से बचा जा सकता है। खन्ना ने समाज से अपील की कि आओ हम सब मिलकर यह शपथ लें कि जल संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर अपने भविष्य को सुरक्षित करें। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस वाईस चेयरमैन राजीव बजाज, सचिव मंगेश सूद, संयुक्त सचिव अदित्तया राणा भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भतीजे की है शादी : इंस्पेक्टर परमजीत सेखों पहन सकेंगी अब गहने, सीबीआई के कब्जे से 15 दिन के लिए रिलीज होंगे गहने, 80 लाख देनी होगी पहले श्योरिटी

चंडीगढ़ :  आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों की पत्नी इंस्पेक्टर परमजीत कौर सेखों को सीबीआई कोर्ट ने 15 दिन के लिए उनके गहने लौटाए जाने के आदेश...
article-image
पंजाब

बिस्त दोआब नहर में रावलपिंडी के पास महिंद्रा पिकअप अनियत्रिंत होकर नहर में गिरी एक नाबालिग की मौत , उसकी माँ गंभीर घायल

गढ़शंकर:  गांव रावलपिंडी के पास बिस्त दोआब नहर में आगे आवारा पशु के आने से बेकाबू होकर महिंद्रा पिकअप नहर में जा गिरी जिससे एक नाबालिग की मौत हो गई जबकि उसकी मां को...
पंजाब

मोबाइल एप के माध्यम से नौजवान हासिल कर सकते हैं रोजगार: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर  ने नौजवानों को अपने स्मार्ट फोन पर डी.बी.ई.ई आनलाइन एप डाउनलोड करने की अपील की होशियारपुर :  डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोविड-19 की महांमारी के बढ़ते फैलाव के कारण...
article-image
पंजाब

पहली बार दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की सरकार की कवायद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य में पहली बार दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू...
Translate »
error: Content is protected !!