जल स्रोत निगम गढ़शंकर के सेवानिवृत मुलाज़िमों की बैठक आयोजित

by
गढ़शंकर, 15  दिसंबर: पंजाब जल स्रोत निगम गढ़शंकर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मासिक बैठक शिंगारा राम भज्जल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सभी सदस्यों ने भाग लिया और विशेष रूप से मक्खन सिंह लंगेरी ने इस बैठक में शिरकत करते अपने विचार साझा करते हुए कहा कि जिन लोगों की ग्रेच्युटी कम बनी थी उनके कोर्ट केस की अगली तारीख 15/1/2025 है और नई पेंशन के लिए ईपीएफ द्वारा भेजे जा रहे नोटिस की गति काफी कम है। जिन लोगों ने राशि जमा कर दी है उन्हें अब तक कोई पेंशन नहीं मिली है और उनका बकाया भी नहीं दिया जा रहा है, जिस कारण मुलाज़िमों में रोष है। इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों का बकाया भी नहीं दिया जा रहा है, जिससे कर्मचारी नाराज हैं। आज की बैठक में पंजाब सरकार से मांग की गई कि कर्मचारियों का सभी तरह का बकाया तुरंत जारी किया जाए। आज की बैठक में गुरनाम, दिलबाग सिंह, लखवीर सिंह, लच्छू राम कितना, राम पाल, रोशन लाल, जसविंदर सिंह, रछपाल सिंह, बाल चंद बेदी, गुरुमीत राम उपस्थित थे। अंत में शिंगारा राम भज्जल ने उपस्थित कर्मचारियों का धन्यवाद किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंत्री आवास के पास ठेका बिजली कर्मियों का धरना, पक्का करने की मांग को लेकर सड़क आंशिक बंद

लुधियाना। पंजाब के लुधियानाशहर के आरती चौक क्षेत्र में ठेका बिजली कर्मियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मी अपनी मांगों को लेकर बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा के निवास के नजदीक एकत्रित हुए,...
article-image
पंजाब

75 ग्राम नशीले पदार्थ सहित एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 20 जुलाई : जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल के दिशा निर्देशों पर तथा डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख की हिदायतों अनुसार एसएचओ गढ़शंकर सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह के नेतृत्व में एएसआई कुलविंदर...
article-image
पंजाब

सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन की अपील पर सीवरमैनों ने हड़ताल की स्थगित

 सीवरमैनों को पक्के करने के मुद्दे पर स्थानीय निकाय मंत्री से यूनियन की जल्द करवाई जाएगी मुलाकातः चंदन ग्रेवाल – पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ने सीवरमैनों के साथ बैठक कर सुनी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला में व्यापारियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, SP शिमला को बर्खास्त करने की मांग

एएम नाथ। शिमला :  संजौली में हजारों की संख्या में हिंदू संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारी बुधवार को धारा-163 तोड़कर संजौली पहुंच गए. यहां भीड़ को तितर बितर करने के लिए शिमला पुलिस ने लाठी...
Translate »
error: Content is protected !!