जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर सम्पन्न

by
एएम नाथ।  कुल्लू, 28 दिसंबर : जवाहर नवोदय विद्यालय, बंदरोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर का आयोजन 22 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य प्रताप ठाकुर ने की।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का शुभारंभ प्रथम दिन सेवानिवृत्त प्राचार्य फतेह सिंह नेगी द्वारा किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना की संपूर्ण कार्यप्रणाली से स्वयंसेवियों को अवगत करवाया तथा समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा से जुड़ने का आह्वान किया।
शिविर के दूसरे दिन सुखराम सिंह (बैंक मैनेजर/सलाहकार), दीपांशु एवं शुसेन शर्मा ने विद्यार्थियों को बैंकिंग सेवाओं, शिक्षा ऋण तथा साइबर अपराधों से सतर्क रहने के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
तीसरे दिन जिला समन्वयक एनएसएस बहादुर सिंह एवं मेहर चंद ने संसाधन व्यक्ति के रूप में भाग लिया। सत्र अत्यंत प्रेरणादायक रहा, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों—सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण—पर प्रकाश डाला गया।
चौथे दिन कार्तिक एवं भूपेंद्र सिंह द्वारा परेड अभ्यास करवाया गया, जिसमें स्वयंसेवियों ने अनुशासन, तालमेल एवं एकरूपता के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके उपरांत संदीप शर्मा, (कंज़र्वेटर ऑफ फॉरेस्ट) ने पर्यावरण संरक्षण, वनों का महत्व, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
उन्होंने नैतिक मूल्यों को अपनाने पर बल दिया। संदीप शर्मा नवोदय विद्यालय पांडोह के पूर्व छात्र भी रहे हैं तथा उन्होंने विद्यार्थियों को सिविल सेवा संबंधी करियर काउंसलिंग भी प्रदान की।
पाँचवें दिन स्वयंसेवियों द्वारा गोद लिए गए गांव में जागरूकता रैली निकाली गई तथा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांव के मंदिर परिसर की विशेष रूप से सफाई की गई। बौद्धिक सत्र में सेवानिवृत्त प्राध्यापक शिव कुमार सूर्य ने साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया तथा मानसिक स्वास्थ्य पर भी चर्चा की।
छठे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना वाटि
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन

बद्दी, 14 जनवरी (तारा) : श्री  ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में दिनांक 13 एवं 14 जनवरी को सीबीएसई पंचकुला द्वारा आयोजित दो दिवसीय बिजनेस स्टडीज विषय विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन किया गया। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

63.53 ग्राम चिट्टे के साथ शिमला में पांच गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला : चिट्टा तस्करों पर शिमला पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन अंतर राज्य तस्करों सहित पांच आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी 100 पीजी सीटें, नगरोटा में विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने दी सौगात

आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में बढ़ रही सरकार, शिक्षा-स्वास्थ्य और व्यवस्था परिवर्तन पर सीएम का जोर बाल मेले में बोले मुख्यमंत्री सुक्खू, नगरोटा के विकास में जी.एस. बाली का योगदान अविस्मरणीय एएम नाथ। नगरोटा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में हिमाचल के सभी सांसदों, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायकों के साथ आज आदरणीय केंद्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!