जस्टिस मंजरी नेहरुकॉल ने किया जिला कचहरी होशियारपुर का दौरा

by

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : पंजाब एडं हरियाणा हाईकोर्ट से जस्टिस मंजरी नेहरुकॉल (एडमिनिस्ट्रेटिव जज आफ होशियारपुर सैशन डिवीजन) ने जिला कचहरी होशियारपुर का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनका कचहरी में पहुंचने पर जिला बार एसोसिएशन द्वारा भावपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके सम्मान में प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा मंच का संचालन करते हुए जिला बार सचिव एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी ने समस्त न्यायाधीशों एवं वकील साथियों का स्वागत किया। एडवोकेट कीर्ति मेहता ने अपने स्वागती भाषण में न्यायाधीश मंजरी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके कार्यकाल के दौरान की प्राप्तियों पर प्रकाश डाला। एडवोकेट कीर्ति ने उनके प्रति बार का स्नेह प्रकट किया। इस उपरांत सीनियर एवडोवेकट नवीन जैरथ व पूर्व प्रधान एडवोकेट रणजीत कुमार किट्टी ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर जिला बार एसोसएशन के प्रधान एडवोकेट पी.एस घुम्मण व सचिव नवजिंदर सिंह बेदी ने जस्टिस मंजरी को बार की समस्याओं एवं मांगों संबंधी अवगत करवाया। इस दौरान जस्टिस मंजरी नेहरुकॉल ने विश्वास दिलाया कि बार द्वारा जो समस्याएं एवं मांगे उनके समक्ष रखी गई हैं उनका निवारण जल्द किया जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट विक्रम सिंह उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव मनिंदर कौर, कोषाध्यक्ष खुशबू मिश्रा, ईशान कौशल लाईब्रेरी सचिव, कार्यकारी सदस्य नकुल चौधरी, आजाद अल्ली अंसारी व राजविंदर बहल, एडवोकेट रघवीर टेरकियाना, पावन बद्धण, सुरिंदर सिंह, राहुल कुमार, दिनेश वालिया, आरडी बद्धण, एमएस सीकरी, एमपी सिंह, वरिंदर मेनन, मुनीश कुमार रल्हन, शक्ति सिंह सैनी, बीआर दादरा, अजय सिंह कंवर, हरप्रीत सिंह झावर, केसी कतनौरिया, सर्बजीत कौर, मोनिका, भुवनीत कौर एवं एडवोकेट अनीता सहित अन्य बार सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम दौरान जिला बार ने जस्टिस मंजरी नेहरुकॉल को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस ने 1 किलो हेरोइन ,1 वरना कार और कंप्यूटर कांटे सहित 3 को किया गिरफ्तार

जंडियाला : एस एस पी देहाती सतिंदर सिंह के दिशा निर्देशों अनुसार नशों ल खिलाफ चले गई मुहिम के तहत रविंदरपाल सिंह डी एस पी सब डिवीजन जंडियाला गुरु की अगुवाई में थाना जंडियाला...
article-image
पंजाब

Adequate Supply of Petrol, Diesel,

Meeting held with petrol pump and gas agency representatives; Strict action against hoarders Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.11 : In view of the current situation, Deputy Commissioner Ashika Jain stated on Wednesday that there is sufficient availability...
article-image
पंजाब

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

होशियारपुर, 24 दिसंबर: समाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार दिनांक 27 नवंबर 2025 से 8 मार्च 2026 तक चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत...
article-image
पंजाब

लाला लाजपतराय जी के शहीदी दिवस पर अर्पित किए श्रद्धासुमन ; शहीद हमारे देश का गौरव, इनकी कुर्बानी अनमोल: ब्रम शंकर जिंपा

लाजपतराय शिक्षण केंद्र को 2 लाख रुपए देने की घोषणा की होशियारपुर, 18 नवंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहीद हमारे देश का गौरव है और देश के खातिर इनकी...
Translate »
error: Content is protected !!