जस्टिस यशवंत वर्मा कैशकांडः क्या इस्तीफा देंगे जस्टिस यशवंत वर्मा या महाभियोग चलेगा? कैश कांड में जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई तय- CJI संजीव खन्ना ने जांच वाली रिपोर्ट को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भेजा

by
दिल्ली हाईकोर्ट के जज रह चुके यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से भारी मात्रा में कैश मिलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक जांच कराया था। इस जांच की रिपोर्ट पिछले दिनों आ गई. इसके बाद देश के मुख्य न्यायधीश यानी सीजेआई संजीव खन्ना ने जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में कमेटी की रिपोर्ट और उस पर आए जस्टिस यशवंत वर्मा के जवाब को राष्ट्रपति के पास भेज दिया गया है।
सीजेआई खन्ना ने इस रिपोर्ट और जस्टिस वर्मा की जवाब की एक प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजा है. इस मामले में तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट 3 मई को देश के मुख्य न्यायधीश को सौंप दी गई थी. जबकि न्यायशीश यशवंत वर्मा का जवाब 6 मई को आया. जिसे आज 8 मई को रिपोर्ट ही के साथ नत्थी कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सीजेआई ने भेज दिया है।
जगदीप धनखड़ ने उठाया था सवाल
जस्टिस वर्मा के घर से जले हुए नोट बरामद होने के बाद उनकी आलोचना हुई थी. जस्टिस वर्मा ने इसे भ्रष्टाचार के मामले में फंसाने की साजिश कहा था। जबकि देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज न होने और उनका तबादला सीधे इलाहाबाद हाईकोर्ट करने पर भारत की न्यायपालिका से सवाल पूछा था।
वकालत, इलाहाबाद और फिर दिल्ली :  जस्टिस वर्मा ने बतौर वकील अपने करियर की शुरूआत साल 1992 में की थी. इसके बाद 2014 तक वे वकालत करते रहें। पहली दफा साल 2014 में वे इलाहाबाद हाईकोर्ट के एडिशनल जज बने। 2016 में उन्होंने स्थायी जज के तौर पर पदभार संभाला. करीब चार साल पहले जस्टिस वर्मा की तैनाती दिल्ली हाईकोर्ट हुई थी। लेकिन फिर कैशकांड के बाद उन्हें दोबारा से इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दिया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में आरंभ हुआ मुंह-खुर रोग के विरुद्ध टीकाकरण अभियान, 45 दिन में जिला ऊना में 1.35 लाख पशुओं का होगा टीकाकरण, पहले दिन लगे 3255 टीके

ऊना 12 नवंबरः पशुओं को मुंह-खुर रोग से बचाने के लिए जिला ऊना में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। आज से पशु पालन विभाग की टीमों ने टीकाकरण आरंभ किया, जिसके तहत पहले...
article-image
पंजाब

म्यूनिसिपल चुनावों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: नवजोत सिंह माहल

चुनाव अमन-शांति से करवाने के लिए 2000 के करीब पुलिस कर्मचारी तैनात होशियारपुर, 11 फरवरी: म्यूनिसिपल चुनाव के मद्देनजर एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल के दिशा निर्देशों पर आज जिला पुलिस की ओर से स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के पास जनता का दुखदर्द सुनने को समय नहीं पर जश्न मनाने को फूंके जा रहे करोड़ों रुपए : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष का आग्रह, जनता का दर्द देखना है तो रैली स्थल से मात्र 20 किलोमीटर दूर पंडोह के कुकलाह जाकर आएं मुख्यमंत्री पांच माह से एक वैली ब्रिज तक न बनने से अभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसपी गांधी ने सुधीर शर्मा पर दायर किया मानहानि का केस : सुधीर शर्मा ने एसपी शिमला की ओर से लगाए सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद

विमल नेगी मामले में 21 मई को हाईकोर्ट की कार्यवाही के वीडियो क्लिप को कथित रूप से वायरल करने पर एसपी संजीव गांधी ने विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ मानहानि का मुकद्दमा दायर किया...
Translate »
error: Content is protected !!