ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने धारा 144 के तहत जारी किए आदेश : ज़िला में आग्नेयास्त्र, विस्फोटक और घातक हथियार नहीं लाने और सार्वजनिक स्थानों में इनके उपयोग या प्रदर्शन को पूर्णतया प्रतिबंधित

by
एएम नाथ।  चंबा, 26 मार्च :  ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने लोकसभा निर्वाचन-2024 को लेकर
दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं।  जारी आदेश के अनुसार ज़िला में आग्नेयास्त्र, विस्फोटक और घातक हथियार नहीं लाने और सार्वजनिक स्थानों में इनके उपयोग या प्रदर्शन को पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है।
किसी भी व्यक्ति को संबंधित एसडीएम या उपमंडल मजिस्ट्रेट, सहायक रिटर्निंग अधिकारी की पूर्वानुमति के बिना सार्वजनिक स्थल में धरना, जलुस, लाउडस्पीकर का इस्तेमाल, राजनीतिक भाषण आदि की अनुमति नहीं होगी।
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अथवा जाति, धर्म या समुदाय के नाम पर नफरत फैलाने वाले भाषण , पैम्फलेट, पोस्टर, रेडियो, इंटरनेट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साधन का उपयोग को भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है।
जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति किसी के समर्थन या विरोध में सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की दीवार लेखन का नहीं करेगा या हिमाचल प्रदेश खुला स्थान (विरूपण निवारण) अधिनियम, 1985 के आदेशानुसार सार्वजनिक स्थानों को किसी भी प्रकार से विकृत नहीं करेगा।
इसके साथ निजी संपत्ति के मामले में प्रचार सामग्री प्रयोग करने से पहले संपत्ति मालिक की लिखित अनुमति अनिवार्य रहेगी।
राजनीतिक दलों या चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों द्वारा संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी की लिखित अनुमति के बिना चुनाव प्रचार के लिए किसी भी वाहन का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। साथ में सक्षम प्राधिकारी की लिखित अनुमति के बिना ध्वनि प्रसारण उपकरणों युक्त वाहनों के प्रयोग पर भी पाबंदी रहेगी।
चुनाव प्रचार के दौरान धार्मिक स्थलों का उपयोग चुनावी उद्देश्यों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
इसी तरह से मतदान केंद्र पर कोई भी व्यक्ति पहचान पर्ची के रूप में पोस्टर, झंडे, चुनाव चिह्न या किसी अन्य विज्ञापन सामग्री का प्रदर्शन या उपयोग नहीं कर सकेगा।
ज़िला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष तथा संगठित तरीके से संपन्न करवाने के लिए असामाजिक, अवांछनीय और विघटनकारी तत्वों को नियंत्रित करने तथा कानून व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक उपाय लागू करना आवश्यक है।
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं और 4 जून, 2024 तक प्रभावी रहेंगे।
आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दंडनीय होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

स्कूल बस में शीशों पर कोई पर्दा या किसी प्रकार की फिल्म नहीं चढ़ी होनी चाहिए, स्कूल बसों के लिए परिवहन विभाग ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

ऊना : आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने बताया कि स्कूलों बसों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूलों द्वारा स्व-संचालित व स्कूल प्रबंधन द्वारा लीज़ पर ली गई बसों के लिए राज्य परिवहन विभाग ने गाईडलाइन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला डॉक्टर दो युवकों के साथ होटल के कमरे में पहुंची : पति को भनक लगी, पूरे परिवार के साथ होटल पहुंचा : कमरे के अंदर तीनों को एक साथ पकड़ा……

यूपी के कासगंज से सामने आया है। यहां एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर का अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा है। महिला डॉक्टर करीब एक साल से अपने पति से अलग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पंचायतों में किया जाएगा पौधारोपण

ऊना, 7 अगस्त – खंड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा की अध्यक्षता में ऊना के पंचायत प्रधानों के साथ मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत प्रधानों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल सिंह ने सरेंडर नहीं किया, अरेस्ट किया , गांव को चारों ओर से नाकाबंदी कर घेर लिया था : आईजी हेडक्वार्टर डॉ सुखचैन सिंह गिल

चंडीगढ । अमृतपाल सिंह को अरेस्ट किया है। हमने यह कार्रवाई इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर की है। यह जानकारी देते हुए आईजी हेडक्वार्टर डॉ सुखचैन सिंह गिल ने देते हुए कहा कि अमृतपाल...
Translate »
error: Content is protected !!