विज्ञापनों के प्रमाणीकरण और पेड न्यूज का एमसीएमसी करेगी अवलोकन : चुनाव प्रक्रिया में विज्ञापन का प्रमाणीकरण आवश्यक -मुकेश रेपसवाल

by
आदर्श-आचार संहिता के पालन से सम्बद्ध है विज्ञापन प्रमाणन
एएम नाथ।  चंबा, 26 मार्च :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत सभी राजनैतिक दलों, समूह अथवा प्रत्याशियों को अनिवार्य रूप से मीडिया में विज्ञापन जारी करने से पहले मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति से अनुमति प्राप्त करनी होगी।
वे आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
मुकेश रेपसवाल ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय परिसर में मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति का कार्यालय शुरू किया गया है । आदर्श -आचार संहिता के लागू होने के पश्चात मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति द्वारा कार्य भी आरंभ कर दिया गया है। समिति द्वारा विज्ञापनों के प्रारूप एवं पेड न्यूज का सूक्ष्म अवलोकन किया जा रहा है।
साथ उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञापनों के प्रमाणन का मूल आधार आदर्श आचार संहिता के पालन से जुड़ा है। सामाजिक समरसता बिगड़ने की आशंका हो अथवा तनाव बढ़ाने वाला,नैतिकता, सदाचार के विपरीत तथा किसी भी धर्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले विज्ञापन का प्रमाणीकरण भी नहीं किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि कोई भी राजनैतिक दल अथवा प्रत्याशी को अपना आवेदन प्रस्तावित विज्ञापन की डिजिटल प्रति और उसका प्रतिलेख प्रसारण आरंभ होने की निर्धारित तिथि से संबंधित प्रमाणन समिति को प्रस्तुत करना होगा।
उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात प्रिंट मीडिया इकाई के केवल ई-संस्करण, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इकाई, सोशल मीडिया इकाई, एफएम, स्थानीय रेडियो इकाई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों एवं पेड़ न्यूज पर समिति द्वारा नजर रखी जा रही है ।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों का ब्यौरा रखा।
सहायक आयुक्त पीपी सिंह, वरिष्ठ अधीक्षक राष्ट्रीय जल विद्युत निगम चरण-3 , तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा, सहायक लोक संपर्क अधिकारी राकेश कुमार सहित समिति में तैनात विभिन्न कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

5 लाख रिश्वत लेते माइनिंग विभाग के एक्सईएन व एसडीओ रंगे हाथों ग्रिफ्तार : रॉयलिटी ट्रांसफर करने के बदले माँगे थे 12 लाख , 8 लाख में सौदा हुया और पहली किश्त 5 लाख लेने पर विजिलेंस के शिकंजे में फंस गए, मामला दर्ज , कल किया जाएगा कोर्ट में पेश

होशियारपुर : पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने जाल बिछा कर सरताज सिंह रंधावा एक्सियन माइनिंग विभाग, होशियारपुर और हरजिंदर सिंह एस.डी.ओ. माइनिंग विभाग को 5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों ग्रिफ्तार कर लिया। उन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिश्नोई गैंग’ के गुर्गों को पुलिस ने किया पीछा : गोलीबारी के बाद दो गिरफ्तार

अरुण दीवान। जालंधर  : पंजाब के जालंधर में पुलिस ने  ‘बिश्नोई गैंग’ के दो साथियों को नाटकीय ढंग से पीछा करने और गोलीबारी के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस ने संदिग्धों से तीन हथियार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एचपी डिफेंस अकादमी ऊना में जागरूकता शिविर आयोजित

रोहित जसवाल।  ऊना, 1 जनवरी। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज (वीरवार) को हिमाचल प्रदेश डिफेंस अकादमी, ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना अशोक कुमार...
हिमाचल प्रदेश

अंबोटा के करनैल सिंह का शव करीब 12 दिन बाद घर पहुंचा, किया अंतिम संस्कार : तीन माह पहले सऊदी अरब गया था

ऊना :  सऊदी अरब गए उपमंडल गगरेट के अंबोटा गांव के करनैल सिंह का शव करीब 12 दिन बाद शनिवार को घर पहुंचा। करनैल सिंह तीन माह पहले बेटे के जन्म के बाद  सऊदी...
Translate »
error: Content is protected !!