ज़िला परिषद  अध्यक्ष डॉ.नीलम कुमारी ने आशा कार्यकर्ताओं  के साथ की विशेष बैठक  : किसी भी कैटेगरी में नहीं आने वाले गंभीर बीमारियों से ग्रसित गरीब लोगों  की सूची कराई जाए उपलब्ध

by
एएम नाथ। चंबा, 15 फरवरी :  ज़िला परिषद अध्यक्ष डॉ.नीलम कुमारी ने आज परिषद के वख्तपुर वार्ड के तहत विभिन्न  पंचायतों से संबंधित आशा कार्यकर्ताओं के साथ ज़िला परिषद कार्यालय के सभागार में  आयोजित एक विशेष बैठक की अध्यक्षता की।
डॉ.नीलम कुमारी ने बैठक में पंचायत वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत किए जा रहे  कार्यों की फीडबैक लेते हुए   आशा कार्यकर्ताओं से अपने नाम के अनुरूप लोगों में विभागीय योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया ।
डॉ.नीलम कुमारी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं से मिली फीडबैक  ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के तहत आधारभूत संरचनाओं एवं संसाधनों को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण होगी।
आशा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए ज़िला परिषद अध्यक्ष ने गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को सहारा जैसी महत्वाकांक्षी योजना से मिलने वाले लाभ को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने को निर्देशित किया। उन्होंने स्वास्थ्य उप केंद्र स्तर पर सहारा योजना के लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करवाने के साथ   किसी भी कैटेगरी में शामिल नहीं होने वाले गरीब परिवारों के गंभीर  बीमारियों   से ग्रसित लोगों की सूची उपलब्ध करवाने को भी कहा । साथ उन्होंने  मानसिक तौर पर अक्षम बच्चों  की सूची को भी  तैयार करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं से उन्हें कार्य के दौरान पेश आ रही समस्याओं की जानकारी  हासिल की ।
बैठक में  चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराधा, डॉ. पदमा सहित जटकरी,भड़ियां, बसोधन, कोलका,
कुपाहड़ा, बख्तपुर, रठियार, ओडा, खजियार, मंगला, टपून, साच, द्रमन, सिंगी, रिंडा, कोहलडी इत्यादि ग्राम पंचायतों  की आशा  कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

5.72 ग्राम हैरोइन/चिट्टा : हरोली पुलिस भङियारा में स्थानीय युवक से पकड़ा

6 महीनो मे हरोली पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम मे 30 मामले पकडकर नशा तसकरो को जेल भेजा हरोली : पुलिस अधीक्षक महोदय जिला ऊना के दिशा निर्देशानुसार थाना हरोली की टीम ने क्षेत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट-सिंडिकेट भंग करने का फैसला रद्द : भारी विरोध के बीच बैकफुट पर केंद्र

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की सीनेट और सिंडिकेट में किए गए बदलाव का आदेश अब केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है. ये निर्णय शिक्षा मंत्रालय ने उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों, वाइस-चांसलर,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत माहिलपुर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी तरह वार्डों से उम्मीदवारों की सूची की जारी

माहिलपुर। नगर पंचायत माहिलपुर के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी 13 वार्डों के लिए आपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी द्वारा जारी सूची में वार्ड नंबर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खून जमा देने वाली ठंड के बीच बर्फीले पानी में उतरे पेयजल आपूर्ति बहाल करने जलशक्ति विभाग कर्मी

एएम नाथ। लाहौल  : लाहौल घाटी में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मियों सुनील कुमार, चतर सिंह और विजेंद्र ने खून जमा देने वाली ठंड के बीच सप्तधारा नाले में पानी के बीच उतरकर हिंसा...
Translate »
error: Content is protected !!