ज़िला स्तरीय रेडक्रॉस मेला नालागढ़ में 13 से 15 दिसम्बर तक होगा आयोजित

by
रोहित भदसाली।  नालागढ़ : ज़िला स्तरीय रेडक्रॉस मेला इस वर्ष सोलन ज़िला के नालागढ़ में 13 दिसम्बर से 15 दिसम्बर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज उपायुक्त सोलन एवं ज़िला रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से बैठक की अध्यक्षता दी।
नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपमण्डलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ के सभागार में आयोजित इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव, नालागढ़ उपमण्डल के अधिकारियों सहित बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति बैठक में उपस्थित रहे।
मनमोहन शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से जानकारी दी कि ज़िला स्तरीय रेडक्रॉस मेला 13 से 15 दिसंबर, 2024 तक नालागढ़ स्थित हेरिटेज पार्क में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मेले का शुभारम्भ 13 दिसम्बर, 2024 को करेंगे।
नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने इस अवसर पर सभी को मेले की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में लगभग 05 वर्षों के उपरांत ज़िला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पीड़ित मानवता की सेवा के लिए अधिक से अधिक धनराशि जुटाना है। उन्होंने कहा कि ज़िला स्तरीय रेडक्रॉस मेले में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी किए और सभी अधिकारियों से सुझाव मांगे। उन्होंने मेले की सफलता के लिए हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।
उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से ज़िला स्तरीय रेडक्रॉस मेले के सफल आयोजन के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की।
विधायक ने स्वयं सहायता समूह तथा उद्योगपतियों से रेडक्रॉस मेले में प्रदर्शनी व बिक्री स्टॉल लगाने का आग्रह किया।
बैठक में प्रदर्शनी, खेलकूद, चित्रकला प्रतियोगिता, बेबी शो, फ्लावर शो, डॉग शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा विजेताओं को आकर्षक इनाम देने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
रेडक्रॉस मेले में मैदान में बैठने की व्यवस्था तथा सांस्कृतिक संध्याओं में बुलाए जाने वाले कलाकारों पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने मेले के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग समितियां बनाने के निर्देश दिए।
विधायक ने अन्य अधिकारियों सहित तदोपरांत मेला स्थल का निरीक्षण भी किया।
उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ राजकुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक, तहसीलदार नालागढ़ निशा आज़ाद, खण्ड विकास अधिकारी नियोन शर्मा, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के संगठन सचिव मुकेश जैन, कार्यालय सचिव राजीव सत्या, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष हरवंश पटियाल, विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति बैठक में उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क निर्माण पर 3.45 करोड़ रुपये व्यय होंगे, बनगढ़, जखेड़ा सहित पांच गांवों को मिलेगा लाभ : सत्ती

ऊना, 9 नवंबरः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज बनगढ़ नंगड़ां से गलौड़ चौक से जखेड़ा वाया मोरबड़ संपर्क, गांव बास के लिए संपर्क सड़क, विभौर सहिब पंजाब सीमा तक,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वैष्णो देवी भूस्खलन: मौतों की संख्या बढ़कर हुई 33, कई पुल क्षतिग्रस्त, ट्रेनें रद्द… प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

जम्मू : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों की मदद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुग्ध संयंत्र कुल्लू, हमीरपुर, नाहन और ऊना की क्षमता की जाए 20-20 हजार लीटर – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ । शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को ढगवार दुग्ध संयंत्र के निर्माण से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं और इसका निर्माण समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।  इससे क्षेत्र की आर्थिकी...
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने सेईकोठी की प्रधान को जारी किया कारण बताओं नोटिस

एएम नाथ। चंबा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने ग्राम पंचायत सेईकोठी की प्रधान को विकास कार्यों में अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग के चलते कारण बताओं नोटिस जारी किया है । उपायुक्त द्वारा जारी कारण...
Translate »
error: Content is protected !!