जाखड़ ने डीजीपी को लिखा पत्र : धार्मिक बेअदबी से जुड़ी वीडियो की फोरेंसिक जांच की मांग

by

चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने डीजीपी को पत्र लिखकर एक वायरल हो रही वीडियो, जिसमें मुख्यमंत्री से मिलते-जुलते व्यक्ति को दिखाया जा रहा है, की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है।

जाखड़ ने कहा कि अगर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से संबंधित वीडियो की जांच पंजाब पुलिस एक दिन में कर सकती है, तो धार्मिक बेअदबी से जुड़ी इस वीडियो की सच्चाई या झूठ की जांच भी एक दिन में कराई जा सकती है।

‘सच्चाई का पता लगाना जरूरी’ : उन्होंने कहा कि पंजाब एक संवेदनशील राज्य है और इस तरह की वीडियो राज्य में बड़ी अशांति पैदा कर सकती है। इसलिए इसकी प्रामाणिकता की जांच कर सच्चाई सामने लाना बेहद जरूरी है। इसी कारण उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखकर तत्काल फोरेंसिक जांच की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि वीडियो में दिखाया गया व्यक्ति पंजाब का मुख्यमंत्री है या यह एक फर्जी वीडियो है।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से भी अपील की कि वे 15 जनवरी को श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने से पहले इस वीडियो की निष्पक्ष फोरेंसिक जांच रिपोर्ट प्राप्त करें, ताकि इस मामले से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सके।

16 जनवरी को सीएम आवास का घेराव :  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि 16 जनवरी को भाजपा की स्टेट कोर कमेटी द्वारा चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते गैंगस्टरवाद को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे जाएंगे, साथ ही इस वीडियो के संबंध में भी उनसे जवाब मांगा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Baba Bal Ji Urges Devotees

Hośhiārapur/ Daljeet Ajnoha/July 4 : Revered saint Baba Bal Ji of Shri Radha Krishna Temple, Kotla Kalan (Una, Himachal Pradesh), visited the Sant Baba Narayan Das ji blind school in Mahilpur today, urging devotees...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुंछ में हिंदू और सिख परिवारों को घर छोड़ने की धमकी : घरों पर पोस्टर चिपका, ऐसा न करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की बात कही गई

पुंछ : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हिंदू और सिख परिवारों को घर छोड़ने की धमकी दी गई है। कई घरों पर पोस्टर चिपकाए गए और घरों को खाली कर देने की धमकी दी गई...
article-image
पंजाब

रविनंदन शास्त्री को भारतीय सनातन धर्म महावीर दल ने किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : श्री राम भवन चंद नगर में श्री राम चरितमानस प्रचार मंडल के तत्वाधान में करवाए गए श्री राम नवमीं महोत्सव के दौरान भजन संध्या में वृंदावन से भाग लेने आए रविनंदन...
Translate »
error: Content is protected !!