जाट समुदाय से संबंधित 18 वीं लोकसभा के नवानिर्वाचित सांसदों व राज्य सभा के सांसदों के लिए अभिनंदन समारोह का अखिल भारतीय जाट महासभा दुारा किया आयोजित

by

नई दिल्ली । अखिल भारतीय जाट महासभा दुारा जाट समुदाय से संबंधित 18 वीं लोकसभा के नवानिर्वाचित सांसदों व राज्य सभा के सांसदों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में केखवपुरम में दीन बंधू छोटूराम धर्मशाला में आयोजित किया गया। जिसमें पंद्रह से ज्यादा लोक सभा और राज्रू सभा के सांसद पुहंचे। इसके ईलावा अधिकांश ने व्यस्तता होने के चलते अपना संदेश पहुचाया। समारोह में वतौर मुख्यतिथि के तौर पर भारतीय किसान युनीयन के प्रव्क्ता किसान नेता राकेश टिकैत शामिल हुए और समारोह की अध्यक्षता मास्टर धनी राम ने की।
इस कार्याक्रम में सभी ने एकजुट होकर भारत की बेटी देश की शान महिला पहलवान विनेश फोगाट को साजिश तहत पेरिस में चल रहे ओलंपिक में फाईनल मुकावले से बाहर करने की कड़ी निंदा करते हुए ओलंपिक एसोसिएशन से डबल सिलवर मेडल देने की मांग की। इस दौरान उपस्थित सभी सांसदों ने विनेश फोगाट के पक्ष में अवाज उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान अखिल भारतीय जाट महासभा के पदाधिकारियों ने आए हुए सांसदों को शाल पहना कर और समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। चौधरी युद्धवीर सिंह ने कहा कि जाट देश सेवा ,खेलों ,समाज सेवा, राजनीती क्षेत्र व तमाम क्षेत्रों में हमेशा अग्रणी रहा है और रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें सभी को मिलकर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए, दहेज प्रथा को मुकम्मल तौर पर बंद करने के लिए व अन्य समाजिक बुराईयों के खिलाफ मुहिंम चलानी होगी। उन्होंनों कहा कि हमारे समाज के युवा अच्छी शिक्षा ग्रहण कर उच्च पदों पर पहुंचे, राजनीती में आगे आए और ब्यापार में आगे आए इसके लिए भी काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जाट समाज एक शक्तिशाली समाज है, हमारा इतिहास गौरभमई है। हमें जाट होने पर गर्व है।
आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने कहा कि खेलों में सबसे ज्यादा मेडल जाट देश के लिए लेकर आते है तो देश के सीमाओं पर देश की रक्षा करते हुए कुबार्नी देने वालों में सबसे ज्यादा संख्यां जाटों की है। उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर अपने समाज के लिए काम करना चाहिए। इस दौरान समाज के अन्य नेताओं और सांसदों ने भी समाज के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जाहिर की और अखिल भारतीय जाट महासभा के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। इस समय सांसद राजकुमार सांगवान बागपत, हरेंद्र मलिक सांसद मुज्जफरनगर, गुरजीत सिंह औजला सांसद अमृतसर, सुभाष बराला सांसद राज्य सभा, लुंबाराम सांसद जालौर, जयप्रकाश सहारण सांसद हिसार आदि शामिल हुए। सभा के सचिव चौधरी धर्मवीर खोखर ने मंच संचालन किया।
इसके ईलावा एडवोकेट मोहित तोमर, हेमंत खोखर, गौरव बजार्द, हरित तोमर, विक्की छिल्लर, आर्यमन, बिल्लू राणा जिलाध्यक्ष बागपत, विशवेंदर कुमार आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जस्टिस यशवंत वर्मा कैशकांडः क्या इस्तीफा देंगे जस्टिस यशवंत वर्मा या महाभियोग चलेगा? कैश कांड में जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई तय- CJI संजीव खन्ना ने जांच वाली रिपोर्ट को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भेजा

दिल्ली हाईकोर्ट के जज रह चुके यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से भारी मात्रा में कैश मिलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक जांच कराया था। इस जांच की रिपोर्ट पिछले दिनों आ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ने किसानों से खरीदी 2123 क्विंटल गेहूं, 1.31 करोड़ रुपये किसानों के खातों में हस्तातंरित

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने व उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए अपने कार्यकाल के दौरान अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं आरम्भ की हैं। प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफपीओ की प्रगति की समीक्षा व कारोबार में सुधार को किया विचार-विमर्श

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक एएम नाथ। चम्बा जिला स्तरीय निगरानी समिति (D-MC) की बैठक केंद्रीय क्षेत्र योजना (CSS) ‘10,000 किसान उत्पादक संगठनों (FPOS) के गठन और संवर्धन’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार द्वेष और बदले की भावना से कर रही काम, प्रदेश में मुख्यमंत्री ने शुरू किया रिवाज : पूर्व विधायक राजिंदर राणा

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने पहले ही कहा था कि अगर सुखविंदर सिंह को सत्ता मिलेगी तो प्रदेश को कर देंगे तबाह : पूर्व विधायक राजिंदर राणा एएम नाथ। हमीरपुर :  पूर्व विधायक...
Translate »
error: Content is protected !!