एडीसीपी आदित्य की वर्दी पर हाथ डाल : शराबी चालक ने पुलिसवालों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश

by

जालंधर : पंजाब में जालंधर शहर के PPR मॉल के बाहर एक शराबी कार चालक ने जमकर हंगामा मचाया। उसने मॉल के बाहर नाके पर तैनात पुरुष और महिला पुलिस जवानों को जमकर गालियां निकालीं। हंगामे की सूचना मिलने के बाद आईपीएस अफसर और जालंधर के एडीसीपी आदित्य खुद मौके पर पहुंच गए। इस दौरान शराबी चालक ने पुलिसवालों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की।
हंगामा करने वाले कार चालक का नाम अखिल शर्मा है और वह जालंधर शहर में ही गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू का रहने वाला है। जब पुलिस वाले उसे थाने ले जाने लगे तो उसने आईपीएस अधिकारी और जालंधर के एडीसीपी आदित्य की वर्दी पर हाथ डाल दिया। इसके बाद पुलिसवालों ने अखिल को जमीन पर गिराकर दबोच लिया मगर एडीसीपी आदित्य ने उसे छुड़वाकर थाने ले जाने को कहा।
पुलिसवाले काफी मशक्कत के बाद उसे गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए। एडीएसीपी आदित्य ने कहा कि युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जालंधर के डीसीपी जगमोहन ने कहा कि घटना के बाद अखिल शर्मा ने गाड़ी भगाने की कोशिश भी की जिसमें कई लोग बाल-बाल बचे। इसके बाद अखिल ने पुलिस वालों से हाथापाई और दुर्व्यवहार किया। इस घटना में जिस पुलिस कर्मचारी को चोट लगी, उसकी एमएलआर कटवाई गई।
पुलिस ने रात में ही अखिल का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। इसमें उसकी ओर से अल्कोहल का सेवन किए जाने की पुष्टि हो गई। पुलिस ने अखिल शर्मा के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों से दुर्वयवहार करने, उन्हें नुकसान पहुंचाने के मकसद से हमला करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्टैम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप, जी.टी.बी खालसा कालेज फॉर वूमैन दसूहा में लगा : कालेज की प्रिंंसिपल ने अपने मुंह के स्वैब का सैंपल देकर विद्यार्थियों व स्टाफ को स्टैम सैल दान के लिए किया प्रोत्साहित

दसूहा, 02 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देश पर आज जी.टी.बी खालसा कालेज फॉर वूमैन दसूहा में पांचवां स्टैम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में कालेज की प्रिंंसिपल डा. वरिंदर...
article-image
पंजाब

नीरज सन्याल ने गजल गायन मुकाबले में पहला स्थान किया प्राप्त

दसूहा : जिला होशियारपुर के दसूहा के अंतर्गत पड़ते कस्बे दातारपुर के नीरज सन्याल ने यूनिवर्सिटी इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल 2022 में गजल गायन मुकाबले में पहला स्थान प्राप्त किया। Share     
article-image
पंजाब

समाज सेवक हरदेव सिंह काहमा द्वारा खालसा कॉलेज को 2 लाख की राशि का चेक भेंट

गढ़शंकर।  समाज सेवक और कारोबारी हरदेव सिंह काहमा द्वारा बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के विकास और खेलों के लिए 2 लाख की आर्थिक राशि भेंट की गई। हरदेव सिंह काहमा द्वारा कॉलेज...
article-image
पंजाब

युवक को कार से रौंदा, मोटरसाइकिल सवारों ने तेजधार हथियारों से काट कर की हत्या, तीन बहनों का इकलौता भाई था

बठिंडा : अर्जुन नगर में पेंट का काम करके घर लौटे युवक को कार सवार उसके घर से बुलाकर साथ ले गए, थोड़ी दूरी पर ही उसे पहले अपनी कार से रौंदा और फिर...
Translate »
error: Content is protected !!