जालंधर ब्लास्ट केस में खुलासा : BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED रखने वाला पकड़ा गया, कौन हैं उमर दीन के हैंडलर?

by

जालंधर :  बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर हुए बम धमाके मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।

जांच एजेंसियां अब इस पूरी साजिश के तार पाकिस्तान से जुड़े गैंगस्टर से आतंकी बने शाहजाद भट्टी तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीरकपुर निवासी उमर दीन और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी अनिल के रूप में हुई है. सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने मिलकर बीएसएफ मुख्यालय के बाहर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) प्लांट किया, इलाके की रेकी की और फिर धमाके को अंजाम दिया. पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है।

जांच एजेंसियों का दावा है कि इस हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान में बैठा शाहजाद भट्टी है, जो गैंगस्टर से आतंकी बना हुआ है. सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमाके के लिए इस्तेमाल किए गए विस्फोटक कहां से आए और इस पूरी साजिश में कौन-कौन शामिल था. सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने सीमा से जुड़े इलाके में एक शख्स से विस्फोटक हासिल किए थे. अब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां उस सप्लायर की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं. माना जा रहा है कि यह कोई छोटा मॉड्यूल नहीं, बल्कि सीमा पार से संचालित एक बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

जालंधर ब्लास्ट केस के बाद पंजाब समेत कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है ताकि किसी बड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके. सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. फिलहाल उमर दीन से पूछताछ के जरिए सुरक्षा एजेंसियां यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर इस साजिश का मास्टरमाइंड कौन है और इसका मकसद क्या था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विकास नैय्यर भोला, रहीमपुर सब्जी मंडी के रेहड़ी व फड़ी मार्केट के अध्यक्ष नियुक्त : आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार ने सर्व सम्मति से किया नियुक्त

होशियारपुर :   होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर स्थित रहीमपुर सब्जी मंडी में आढ़ती एसोसिएशन की एक विशेष मीटिंग हुई। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में आढ़ती व रेहड़ी व...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू

एएम नाथ। धर्मशाला : पहले दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायकों के साथ सदन में शिष्टाचार भेंट कर सत्र के लिए...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में ‘जंग या अमन’ विषय पर कविता लेखन का मुकाबला करवाया

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में भाषाएं विभाग के तत्वावधान में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में अंतर्राष्ट्रीय कविता दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाषाएं विभाग के प्रभारी प्रोफैसर...
article-image
पंजाब

चेयरमैन खन्ना के निर्देशों पर बाबा औघड़ गल्र्ज कालेज जेजों में हिंदी दिवस का आयोजन 

होशियारपुर  15 सितंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं बाबा औघड़ चैरीटेबल ट्रस्ट जेजों के चेयरमैनअविनाश राय खन्ना  के मार्गदर्शन में कालेज हिंदी दिवस मनाया गया जिसमें कालेज की छात्राओं को राष्ट्रीय भाषा...
Translate »
error: Content is protected !!