जालंधर में बनेगी डा. बीआर अम्बेडकर जी के नाम पर यूनिवर्सिटी : मुख्यमंत्री

by

जालंधर :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज डा. बी.आर. अम्बेडकर जी के जन्मदिवस तथा वैसाखी के मौके पर जालंधर में राज्यस्तरीय समारोह में पहुंचे। इस मौके पर डा. बी.आर. अम्बेडकर जी को श्रद्धांजलि देने के उपरांत अपने संबोधन में उन्होंने जनता को बाबा साहेब के कदमों पर चलने के लिए कहा।
इसके साथ ही उन्होंने यह ऐलान किया कि जालंधर को बहुत बड़ी स्पोट्र्स इंडस्ट्री बनाया जाएगा तथा बाबा साहेब जी के नाम पर जालंधर में एक बड़ी यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने जालंधर को स्पोट्र्स हब बनाने का भी ऐलान किया।
विरोधियों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह संवैधानिक ढंग से चुने हुए हैं तथा संविधान की शपथ उठाते हैं कि वह संविधान के मुताबिक प्रत्येक के साथ इंसाफ करेंगे पर कई तो गुटका साहिब पर संविधान की शपथ उठा कर भी मुकर गए तथा अब ढूंढे से भी मिल नहीं रहे। उन्होंने कहा कि निचली अदालतों से तो लोग बरी हो जाते हैं पर रब की कचहरी से कैसे बरी होंगे। परमात्मा की कचहरी से डरा जाए, समय से डरा जाए क्योंकि समय बहुत बड़ी चीज है यह राजाओं को रंक एवं रंक के सिर पर ताज सजा देता है।
भगवंत मान ने जालंधर शहर की तारीफें करते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया। पुराने दिनों को याद करते हुए भगवंत मान ने कहा कि जालंधर को तो वह वैसे तो बहुत प्यार करते हैं क्योंकि वह पहली बार घरवालों को बिना बताए दूरदर्शन पर गाना गाने आ गया था। बेशक उनके द्वारा उस समय गाना नहीं सुनाया गया पर बाद में उन्होंने दूरदर्शन पर अत्यंत बढिय़ा प्रोग्राम पेश किए हैं। गुरु नानक मिशन में बनाए गए गुरुद्वारे में वह उस दिन रात काटी थी। जालंधर एक ऐतिहासिक शहर है, पी.ए.पी. स्पोट्र्स यहां स्थित है। जालंधर की हाकी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यदि जालंधर को भूला दिया जाए तो इंडिया में हाकी ही नहीं होगी। जालंधर की गेंदों के साथ ही वल्र्ड कप में सिक्सर लगते हैं।
बाबा साहेब जी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के पास पैसे खत्म हो गए थे तथा उन्होंने अपनी पढ़ाई विदेश में से छोड़ कर वापस आना पड़ा। फिर बाद में वापस आ कर उन्होंने पैसे कमाए और दोबारा विदेश जाकर पढ़ाई की। बाबा साहिब के पास 6 डाक्टर की डिग्रियां थीं। बाबा साहेब पिछड़े हुए लोगों तथा गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने कहा कि जो लोग मशहूर हो जाते हैं, तो कई माता-पिता अपने बच्चों के नाम उनके नाम पर रखने लग जाते हैं। इसी तरह उनके गांव में चार-पांच बच्चों के नाम भीम हैं। इसके साथ ही उन्होंने संविधान के बारे में बात करते हुए कहा कि इस समय संविधान के साथ छेड़छाड़ हो रही है, जिसको बचाने की जरुरत है। हमारे संविधान को अपनों से ही खतरा है, जिसको बचाना है। संविधान बचेगा तो देश बचेगा। हमें बाबा जी के सपनों को पूरा करना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य विजय दत्त ने राशन डिपोओं का किया औचक निरीक्षण

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए सरकारी राशन डिपो में बांटे जाने वाले गेहूं की गुणवत्ता और मात्रा में पारदर्शिता लाने हेतु पंजाब राज्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर : कई राज्यों में आपराधिक मुकदमें थे दर्ज – बाबा तरसेम की गोली मार हत्या करने बिट्टू उर्फ गंडा का एनकाउंटर : मुकदमें में वांछित तीन अब भी फरार

डेरा कार सेवा नानकमत्ता के प्रधान बाबा तरसेम के ऊपर रायफल से गोली चलाकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा का देर शाम उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सेखोवाल मेँ बच्चों को मोबाइल से दूर करने के लिए गतके की ट्रेनिंग देने के लिए लगाए गया पंद्रह दिवसीय कैंप

गढ़शंकर। गांव सेखोवाल मेँ बच्चों को मोबाइल से दूर करने के लिए गतके की ट्रेनिंग देने के लिए लगाए गए पंद्रह दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें अंतिम दिन श्री गुरु रविदास जी...
article-image
पंजाब

ज्योति शर्मा बनी सरकारी स्कूलों का मान, सरकारी स्कूलों से शिक्षा ग्रहण कर पीएचडी करने बिना किसी खर्च के स्कॉलरशिप पर जा रही है अमेरिका

गढ़शंकर: जहां लोग लाखों रुपए खर्च कर महंगे कानवैंट स्कूलों में बच्चों को पढ़ा कर उनके अच्छे भविष्य की इच्छा रखते हैं और कहीं ना कहीं सरकारी स्कूलों के प्रति उनकी दृष्टि अच्छी नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!