खालसा कालेज में विश्व रंगमंच दिवस मनाया

by

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में भाषाएं विभाग के तत्वावधान में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में विश्व रंगमंच दिवस का आयोजन किया गया।
इस समारोह में थीएटर से जुड़े कालेज के पूर्व विद्यार्थी जगदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कालेज से जुड़ी यादों तथा थीएटर का सफर सांझा करते हुए कहा कि थीएटर का क्षेत्र बेशक असल जीवन से अलग होता है पर यह मनुष्य की विभिन्न प्रकार की शख्सियत को जन्म देता हुआ उसे जिंदगी की असल सच्चाई के साथ जोड़ता है।
प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए जहां मार्गदर्शन का कार्य करते हैं, वहीं इससे विद्यार्थी की शख्सियत में निखार आता है। उन्होंने भविष्य में इस तरह के आयोजन के लिए आशा व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि का धन्यवाद करते हुए भाषाएं विभाग के प्रयास की सराहना की। प्रोफैसर जसपाल सिंह प्रभारी भाषाएं विभाग ने थीएटर के इतिहास पर जानकारी दी।
विषय आधारित करवाई गई भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थी नवनीत ने पहला स्थान, नवरुप ने दूसरा तथा पायल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थी अमनदीप तथा मनजोत ने भंड की आइटम पेश की।
इस मौके पर जसपाल सिंह, रितु सिंह, प्रोफैसर नवदीप सिंह, डा. कंवलजीत कौर, प्रोफैसर पूनम तथा प्रोफैसर बेअंत कौर विशेष रुप से मौजूद थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ਅਧਿਆਪਕ, ਵਿਦਿਆ ਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਦਾ ਰਿਸ਼ਤਾ

ਵਕਤ-ਵਕਤ ਦੀ ਗੱਲ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਕੋਈ ਜਮਾਨਾ ਸੀ ਜਦੋਂ ਅਧਿਆਪਕ, ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆ ਵਿਚਕਾਰਲਾ ਰਿਸ਼ਤਾ ਨਿਰਸਵਾਰਥ, ਪਵਿਤਰ, ਨਿਰਛੱਲ ਅਤੇ ਸਨਮਾਨਜਨਕ ਹੁੰਦਾ ਸੀ। ਅਧਿਆਪਕ ਨੂੰ ਭਾਰਤੀ ਪ੍ਰੰਪਰਾ ਮੁਤਾਬਕ ਗੁਰੂ ਦਾ ਸਤਿਕਾਰਯੋਗ ਦਰਜਾ ਹੁੰਦਾ ਸੀ ।...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल, साथी छात्रा ने ही बनाया था : लडक़ी ने खुदकुशी की कोशिश नहीं की : एसएसपी ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

चंडीगढ़ : खरड़ के निकट चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस घटना के बाद 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की बात को नकारते हुए...
article-image
पंजाब

आशादीप वेलफेयर सोसायटी व एन.आर.आई संदीप सोनी ने जिला रैड क्रास सोसायटी को 62 पल्स आक्सीमीटर किए भेंट

होशियारपुर : आशादीप वेलफेयर सोसायटी व एन.आर.आई. संदीप सोनी की ओर से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाते हुए जिला रैड क्रास सोसायटी  को 62 पल्स आक्सीमीटर भेंट  किए गए। आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

दिल्ली और पंजाब की सत्ता में पार्टी के आने के बाद अब लोकसभा चुनावों के बाद अब अगला बड़ा मुकाबला हरियाणा में होगा – केजरीवाल

नई दिल्ली :  आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। आप विपक्षी दलों के इंडिया अलायंस में शामिल है। दिल्ली के सीएम और आप संयोजक...
Translate »
error: Content is protected !!