जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में ब्लास्ट : घटनास्थल को कर दिया गया पूरी तरह सील

by

जालंधर : बीएसएफ के हेडक्वार्टर के बाहर ढेर शाम को ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के बाद अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल घटनास्थल को सील कर दिया है। धमॉक इतना तेज था की गूंज करीब एक किलोमीटर तक सुनाई दी ।

सूत्रों के मुताबिक एक युवक बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी खड़ी कर अंदर पार्सल की डिलीवरी देने गया था कि पीछे से स्कूटी में धमाका हो गया। अचानक हुए धमाके से लोग सहम गए और कुछ देर तक स्थिति को समझ ही नहीं पाए। बीएसएफ के अधिकारी बाहर पहुंचे जिसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल इलाके को घेरकर सघन जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा लेकिन प्रारंभिक स्तर पर इसे गंभीर सुरक्षा चूक के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा में अधिक कार्य करें आरम्भ : किशोरी लाल

बैजनाथ 25 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने बैजनाथ हलके की 45 पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और बरसात से हुए नुकसान की...
article-image
पंजाब

केमिकल से भरा टैंकर ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक को नींद आने से बेकाबू हुआ था टैंकर

गढ़शंकर – रविवार की रात कैमिकल से भरे टैंकर के चालक को नींद की झपकी लगने के कारण उसका टैंकर सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया जिसके चलते दोनों वाहनक्षतिग्रस्त हो गए...
article-image
पंजाब

छात्रों के झगड़े में स्कूल में फायरिंग, एक के पैर में लगी गोली

अमृतसर : अमृतसर में 11वीं और 12वीं कक्षा के स्कूली छात्रों के बीच हुई आपसी रंजिश ने गंभीर रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि पहले स्कूल परिसर में छात्रों के बीच किसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई को गर्व है कि आई टी आई के ट्रेनियों के अलावा टीचरों को भी सरकारी नौकरियां मिली – सतीश जोशी

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ में अपना कोर्स पास कर चुके युवा आज विभिन्न मल्टीनेशनल व सरकारी नौकरियां कर रहे हैं...
Translate »
error: Content is protected !!