जालंधर में स्पेशल सेल की बड़ी कामयाबी : 3 पिस्टल (.32 बोर), 01 ग्लॉक पिस्टल, कु39 जिंदा राउंड और एक स्विफ्ट कार बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

by
जालंधर :   जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने अवैध हथियारों की तस्करी और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 पिस्टल (.32 बोर), 01 ग्लॉक पिस्ट, कुल 39 जिंदा राउंड और एक स्विफ्ट कार सहित 05 आरोपियों को काबू किया है।
पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों इंचार्ज स्पेशल सेल मनजिंदर सिंह की अगुवाई में टीम ने को नंगल शामा चौक, जालंधर में नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोका। तलाशी के दौरान कार की ड्राइवर सीट के नीचे से एक .32 बोर पिस्टल और 05 जिंदा राउंड बरामद हुए, जिसके बाद थाना रामामंडी में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी याकूब अली की निशानदेही पर 02 और .32 बोर पिस्टल, 30 जिंदा राउंड तथा 01 ग्लॉक पिस्टल के 04 राउंड बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर जॉबन मसीह और उसके बेटे आशीष मसीह उर्फ राजा को भी मामले में नामजद किया गया। जॉबन मसीह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आशीष मसीह, जो फिलहाल केंद्रीय जेल होशियारपुर में बंद है, को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस कमिश्नर जालंधर ने बताया कि आरोपियों के पिछले और आगे के आपराधिक लिंक खंगाले जा रहे हैं। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अवैध हथियारों व अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
                      
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

जेल सुपरिडैंट को जेल में पीने वाली पानी व कैदियों के स्वास्थ्य की जांच करने व समय-समय पर जेल की जांच करने के दिए निर्देश

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी केंद्रीय जेल का दौरा कर सुनी कैदियों व हवालातियों की समस्याएं होशियारपुर, 02 फरवरी: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन-जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर श्रीमती अमरजोत भट्टी के निर्देशों पर सी.जे.एम-कम-...
article-image
Uncategorized , पंजाब

नतीजा शानदार : खालसा कालेज में चल रहे चार वर्षीय इंटेग्रेटिड र्कोस बीए बीएड और बीएससी बीएड का नतीजा शानदार

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में चल रहे चार वर्षीय इंटेग्रेटिड र्कोस बीए बीएड और बीएससी बीएड का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए कालेज की कार्याकारी प्रिसीपल प्रो. लखविंद्रजीत कौर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा, शशि थरूर , नितिन गडकरी… भारत के अगले उपराष्ट्रपति को लेकर इन नामों की चर्चा

नई दिल्ली :  क्या शशि थरूर भारत के अगले उपराष्ट्रपति बनेंगे? जगदीप धनखड़ के भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे देने के बाद अटकलों का दौर लगातार जारी है। इस पद को लेकर अलग-अलग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घटने वाली है आपकी या EMI या बढ़ेगा बोझ?… 1 अक्टूबर को क्या हो सकता….यहां जानिए

SBI की एक रिसर्च रिपोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की सलाह दी है. इसे सबसे अच्छा विकल्प बताया गया है. हालांकि, कई एक्सपर्ट्स...
Translate »
error: Content is protected !!