जिला ऊना की गौशालाओं में क्षमता बढ़ाने के लिए गौ सेवा आयोग ने उपाध्यक्ष अशोक शर्मा के किया निरीक्षण

by

उपाध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व में बीटन में प्रस्तावित गौ-अभ्यारण्य सहित विभिन्न गौशालाओं का लिया जायजा
ऊना (26 जून)- गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व में आयोग की एक टीम ने आज बीटन में प्रस्तावित गौ-अभ्यारण्य सहित जिला की अन्य गौशालाओं का निरीक्षण किया। आयोग की टीम ने बीटन में प्रस्तावित गौ-अभ्यारण्य के लिए 700 कनाल भूमि का जायजा लिया, ताकि यहां पर बेसहारा गौवंश को सहारा प्रदान किया जा सके।
इस संबंध में गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि बीटन के अतिरिक्त टीम ने समूर कलां, घंडावल, बसाल, बड़ूही, चौकी मन्यार तथा कटौहड़ कलां गौशालाओं का निरीक्षण कर यहां पर बेसहारा गौवंश को आश्रय प्रदान करने की संभावनाएं तलाशी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर के निर्देश पर आयोग की टीम ने जिला ऊना की गौशालाओं में व्यवस्थाओं की जांच की है, ताकि यहां पर बेसहारा पशुओं को रखा जा सके। उन्होंने कहा कि जिला ऊना की सड़कों को बेसहारा गौवंश से मुक्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
अशोक शर्मा ने कहा कि जिला के विभिन्न गौशाला संचालकों से बात कर उनकी समस्याएं भी जानीं हैं। उन्होंने कहा कि समूर कलां तथा घंडावल गौशालाओं में अतिरिक्त शैड बनाने तथा फैंसिंग करने के लिए एक महीने के भीतर एस्टीमेट बनाने को कहा गया है। निर्माण कार्य के लिए धन का प्रावधान गौ सेवा आयोग करेगा। उन्होंने कहा कि कटौहड़ कलां गौशाला में भी 500 बेसहारा गौवंश को रखने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरे राज्य में सड़कों से बेसहारा पशुओं की समस्या को समाप्त करने के भरपूर प्रयास कर रही है, इसके लिए गौ-अभ्यारण्यों के साथ-साथ मौजूदा गौशालाओं की क्षमता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
इस अवसर पर चिंतपूर्णी से विधायक बलबीर सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, उपायुक्त राघव शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य सतीश शर्मा, गौ सेवा आयोग के सदस्य सुशील कुमार, डॉ. सुरेश धीमान, डॉ. मुनीष दत्ता, कुलदीप सिंह, गुरदयाल सिंह, कमल चौधरी तथा शंभू गोस्वामी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

3 एचएएस अधिकारियों के तबादले : आशीष कोहली को निदेशक एलिमेंट्री एजुकेशन का जिम्मा

शिमला, 27 दिसंबर :  हिमाचल सरकार ने आज 3 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अधिसूचना के अनुसार आशीष कोहली को निदेशक एलिमेंट्री एजुकेशन का जिम्मा दे दिया गया है। नरेश ठाकुर को सचिव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह के नए एसडीएम चेतन चौहान : 7 एचएएस अधिकारियों के तबादले और तैनातियां

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात एचएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से सोमवार को जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जलरक्षकों समेत सभी पैरावर्कर और आउटसोर्स का वेतन समय से जारी करे सरकार : जयराम ठाकुर —– सराज के बागाचनोगी में अंडर-19 खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का नेता प्रतिपक्ष ने किया शुभारंभ

अंडर-12 प्रतियोगिता पर लगी रोक हटाने का सरकार से  किया अनुरोध एएम नाथ। मण्डी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि प्रदेश के सभी पैरा वर्कर्स, आउटसोर्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजूकेशन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह – सिर्फ डिग्री नहीं, काबिलियत हासिल करने का करें प्रयास : DC हेमराज बैरवा

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने राज राजेश्वरी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में की अपील ,   नशे के उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों से किया आगे आने का आह्वान रोहित भदसाली।  हमीरपुर 11 सितंबर...
Translate »
error: Content is protected !!