जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की सचिव सीजेएम अपराजिता जोशी ने चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम व आब्र्जवेशन होम का किया दौरा

by

होशियारपुर, 15 जून:
सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम व आबर्जवेशन होम का दौरा किया गया है। सबसे पहले उन्होंने चिल्ड्रन होम में बच्चों को वातावरण को साफ रखने व अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को आज कल दिनों दिन बढ़ रहे प्रदूषण से बचाव करना व स्वास्थ्य पक्ष से तंदुरुस्त रहने का भी संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने सरबत का भला एन.जी.ओ के सहयोग से चिल्ड्रन होम में बच्चों को किन्नू, अमरुद व मौसम्मी के पौधे भी लगवाए व पेड़ों द्वारा वातावरण को शुद्ध करने के महत्व के बारे में बच्चों को परिचित करवाया। इसके अलावा चिल्ड्रन होम में रह रहे बच्चों के चैकअप करने वाले डाक्टर से बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट ली व चिल्ड्रन होम की साफ सफाई का मुआयना भी किया। उन्होंने बच्चों को कोविड-19 महांमारी की रोकथाम के लिए दो गज की दूरी बनाकर रखने, मास्क से अच्छी तरह मुंह का ढका व साबुन से समय पर हाथ धोने के लिए कहा।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने इसके बाद स्पेशल होम व आब्र्जवेशन होम होशियारपुर का दौरा किया व वहां रह रहे इनमेट्ज की मुश्किलों के बारे में जाना। इंस्पेक्शन के दौरान सुपरिटेंडेंट स्पेशल होम की ओर से 21 वर्ष का नौजवान जो कि मूक-बधिर है व पाकिस्तान का रहने वाला हैं के बारे में बताया। उन्होंने तुरंत स्पेशल होम के अधिकारी को संबंधित दस्तावेज जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के कार्यालय को भेजने के बारे में दिशा निर्देश दिए ताकि उच्च अधिकारियों से संबंधित नौजवान की घर वापसी के बारे में अगली कार्रवाई की जा सके। इस दौरान उन्होंने सुमन बाला, आज्ञापाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूरहीरा क्षेत्र में आज पैरामिलिट्री फोर्सेस  द्वारा फ्लैग मार्च निकाला

होशियारपुर :आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पूरहीरा क्षेत्र में आज पैरामिलिट्री फोर्सेस  द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया | जिसमें होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम मेजर शिवराज सिंह बल ,डीएसपी सिटी प्रेम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद चुनाव: ज़िले की 6 नगर परिषदों में हुआ 66.21 प्रतिशत मतदान, चुनाव प्रक्रिया रही शांतिपूर्ण

मुकेरियां, दसूहा, गढ़शंकर, हरियाना, गढ़दीवाला और उड़मुड़ टांडा में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया मतदान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं पारदर्शिता के रहे पुख्ता प्रबंध : निकास कुमार होशियारपुर, 26 मई : जिले...
article-image
पंजाब

राम राज्य को स्थापित करने के लिए श्री राम को जानना होगा – साध्वी शचि भारती 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री राम लीला ग्राउंड, गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल बॉयज, ऊना (हि.प्र.) में भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया गया। आज की कथा में विशेष रूप...
Translate »
error: Content is protected !!