जिला की 31 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण को अनुमोदन प्रदान

by

जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित

समितियों के आय स्रोतों को बढ़ाने के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम : उपायुक्त

एएम नाथ। चंबा, मार्च 23 : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक का आयोजन उनके कार्यालय कक्ष में किया गया।
बैठक के दौरान जिला में सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) के कम्प्यूटरीकरण के तीसरे चरण के तहत विकासखंड चंबा, भरमौर , मैहला, पांगी, सलूणी और तीसा की 31 समितियों को अनुमोदन प्रदान किया गया।
मुकेश रेपसवाल संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि चूंकि प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों द्वारा कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों से जुड़े क्रेडिट तथा गैर-क्रेडिट कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है। ऐसे में जानकारी एवं जागरूकता के लिए समिति के सचिवों को उपमंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाए। साथ में यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी प्रविष्टियां (एंट्रीज) ऑनलाइन अपलोड हों।
उपायुक्त ने समितियों के आय स्रोतों को बढ़ाने तथा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण मामलों में वृद्धि करने के को लेकर आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं ने प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों से संबंधित जानकारियां साझा कीं। उन्होंने यह भी अवगत किया कि कम्प्यूटरीकरण के प्रथम एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत जिला में 83 समितियों को जोड़ा जा चुका है।
डीडीएम नाबार्ड ने इस दौरान समितियां के आय संसाधनों को बढ़ाने के लिए 15 से अधिक गतिविधियों की जानकारी रखी जिनमें वर्मी कंपोस्ट यूनिट, कोल्ड स्टोर, वेयरहाउस, कस्टमर हायरिंग सेंटर, सोलर आधारित प्रोजेक्ट इत्यादि शामिल है।
प्रबंधक राज्य सहकारी बैंक ने बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए समितियों के कम्प्यूटरीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।
सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं सुरजीत सिंह, डीडीएम नाबार्ड राकेश कुमार, प्रबंधक राज्य सहकारी बैंक हेम सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न समितियों के सचिव बैठक में उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*राजीव गांधी वन संवर्धन योजना में जन सहभागिता होगी सुनिश्चित – वन विकास के लिए 100 करोड़ की राशि व्यय करेगी सरका : पठानिया*

उपमुख्य सचेतक ने धर्मशाला के कालापुल में किया पौधारोपण एएम नाथ। धर्मशाला, 24 अगस्त। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध जैव-विविधता को और संरक्षित व समृद्ध बनाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों की वल्नरेबल मैपिंग और सत्यापन हेतू सेक्टर अधिकारियों की बैठक आयोजित – करसोग (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों की वल्नरेबल मैपिंग का कार्य 28 दिसंबर से 3 जनवरी 2024 तक किया जाएगा : एसडीएम नरेंद्र सिंह

करसोग :  भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 26-करसोग (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों की वल्नरेबल मैपिंग के सम्बन्ध में सेक्टर अधिकारियों के लिए बैठक का आयोजन एसडीएम करसोग नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को किया जा रहा सुदृढ़ः मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली। शिमला :   हिमाचल प्रदेश भौगोलिक दृष्टि से देश के संवेदनशील राज्यों में शामिल हैं। इसके दृष्टिगत वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए राज्य आपदा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिला एसबीएस नगर निवासी वरिंदर सिंह के रूस में बंदी होने का मामला : परिजनों ने वरिंदर सिंह की सकुशल भारत वापसी के लिए खन्ना से लगाई गुहार 

होशियारपुर 23  सितम्बर :  जिला एसबीएस नगर निवासी वरिंदर सिंह की रूस से रिहाई  के लिए भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना से भेंट की। वरिंदर सिंह के पिता सुखदेव सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!