जिला की 31 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण को अनुमोदन प्रदान

by

जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित

समितियों के आय स्रोतों को बढ़ाने के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम : उपायुक्त

एएम नाथ। चंबा, मार्च 23 : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक का आयोजन उनके कार्यालय कक्ष में किया गया।
बैठक के दौरान जिला में सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) के कम्प्यूटरीकरण के तीसरे चरण के तहत विकासखंड चंबा, भरमौर , मैहला, पांगी, सलूणी और तीसा की 31 समितियों को अनुमोदन प्रदान किया गया।
मुकेश रेपसवाल संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि चूंकि प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों द्वारा कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों से जुड़े क्रेडिट तथा गैर-क्रेडिट कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है। ऐसे में जानकारी एवं जागरूकता के लिए समिति के सचिवों को उपमंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाए। साथ में यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी प्रविष्टियां (एंट्रीज) ऑनलाइन अपलोड हों।
उपायुक्त ने समितियों के आय स्रोतों को बढ़ाने तथा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण मामलों में वृद्धि करने के को लेकर आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं ने प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों से संबंधित जानकारियां साझा कीं। उन्होंने यह भी अवगत किया कि कम्प्यूटरीकरण के प्रथम एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत जिला में 83 समितियों को जोड़ा जा चुका है।
डीडीएम नाबार्ड ने इस दौरान समितियां के आय संसाधनों को बढ़ाने के लिए 15 से अधिक गतिविधियों की जानकारी रखी जिनमें वर्मी कंपोस्ट यूनिट, कोल्ड स्टोर, वेयरहाउस, कस्टमर हायरिंग सेंटर, सोलर आधारित प्रोजेक्ट इत्यादि शामिल है।
प्रबंधक राज्य सहकारी बैंक ने बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए समितियों के कम्प्यूटरीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।
सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं सुरजीत सिंह, डीडीएम नाबार्ड राकेश कुमार, प्रबंधक राज्य सहकारी बैंक हेम सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न समितियों के सचिव बैठक में उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में कानून व्यवस्था बदतर…. कल रात 20 वर्षीय युवक के मर्डर से साफ़ हो गया गढ़शंकर में आम लोग सुरक्षित नहीं : अमरप्रीत लाली

विफल पुलिस व प्रशासन में चहेते अफसरों को नियुक्त करने वाले विधायक को जनता से माफी मांगनी चाहिए गढ़शंकर।  विधानसभा हल्का गढ़शंकर में कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है और लोगों का सरकार, प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पितृ दूत कहलाता है कौवा : शहरी क्षेत्रों में घटा घरेलू कौवों का कुनबा –

हिमाचल प्रदेश में कई कारणों से घरेलू कौवों का कुनबा घट गया है। हालात यह है कि शहरी क्षेत्रों में कौवे ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। तेजी से हो रहे विकास कार्य कौवों के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केरल में 42वें अखिल भारत श्रीमद भागवत महासत्र में भाग लिया : भागवत पुराण से मानवता, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती- मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज केरल के श्री भगवती मंदिर, अल्पपूझा में आयोजित 42वें अखिल भारत श्रीमद भागवत महासत्र में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भागवत...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल कंडे सहित युवक ग्रिफ्तार : आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में पुलिस ने लिया

|गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को 518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल कंडे सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। इसके इलावा आरोपी का आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में...
Translate »
error: Content is protected !!