जिला चंबा से 126 बसों द्वारा प्रदान किया गया निशुल्क बस सेवा का लाभ : लगभग 5500 श्रद्धालुओं को मिल चुका है निशुल्क बस सेवा का लाभ : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि हाल ही में श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान जिला चंबा में हुई भारी वर्षा के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा निशुल्क बस सेवा आरंभ की गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए 29 अगस्त से हिमाचल पथ परिवहन निगम के माध्यम से निरंतर निशुल्क बस सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को चंबा व कलसुई से पठानकोट व कांगड़ा के लिए कुल 36 बसों को भेजा गया जिसमें कुल 1507 यात्रियों को रवाना किया गया, 30 अगस्त को भी चंबा व कलसुई से पठानकोट व कांगड़ा के लिए कुल 46 बसों को भेजा गया जिसमें कुल 1950 यात्रियों को रवाना किया गया, 31 अगस्त को कलसुई व चंबा से पठानकोट व कांगड़ा के लिए 41 बसों को भेजा गया जिसमें 1860 यात्रियों को निशुल्क यात्रा का लाभ प्रदान किया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 1 सितंबर को कलसुई व चंबा से पठानकोट व कांगड़ा के लिए 3 बसों द्वारा कुल 126 यात्रियों को घर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि 29 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक कुल 126 बसों द्वारा लगभग 5500 यात्रियों को हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा निशुल्क बस सेवा प्रदान की गयी है। उपायुक्त ने बताया कि यात्रा मार्ग के शेष श्रद्धालुओं के लिए भी हिमाचल पथ परिवहन की निशुल्क परिवहन सुविधा निरंतर जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

AIMS बिलासपुर में मरीज के तकिये के नीचे मिला चिट्टा : नर्सिंग ऑफिसर ने पकड़ा

बिलासपुर :  एम्स बिलासपुर में 15 दिन से उपचाराधीन गढ़शंकर (पंजाब) निवासी एक मरीज के पास 0.9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। हालांकि व्यक्ति के पास बरामद मात्रा कम है, लेकिन संस्थान में उसके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर : कई राज्यों में आपराधिक मुकदमें थे दर्ज – बाबा तरसेम की गोली मार हत्या करने बिट्टू उर्फ गंडा का एनकाउंटर : मुकदमें में वांछित तीन अब भी फरार

डेरा कार सेवा नानकमत्ता के प्रधान बाबा तरसेम के ऊपर रायफल से गोली चलाकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा का देर शाम उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पदक विजेता खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में कई गुणा बढ़ोतरी : यादविंद्र गोमा

खेल मंत्री ने किया तीन दिवसीय अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कुश्ती चैंपियनशिप का विधिवत शुभारंभ कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को 17 करोड़ रुपए की सम्मान राशि जारी नरेंद्र भारती। मंडी, 26 फरवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहले खुलेंगे डे बोर्डिंग स्कूल,जहां पहले मिलेगी 50 बीघा जमीन : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

शिमला : पहले पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे जिन विधानसभा क्षेत्रों में पहले 50 बीघा भूमि मिलेगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से यह स्कूल खुलेंगे। ऐसे...
Translate »
error: Content is protected !!