पहले खुलेंगे डे बोर्डिंग स्कूल,जहां पहले मिलेगी 50 बीघा जमीन : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

by

शिमला : पहले पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे जिन विधानसभा क्षेत्रों में पहले 50 बीघा भूमि मिलेगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से यह स्कूल खुलेंगे। ऐसे क्षेत्र जहां सरकारी भूमि शिक्षा विभाग के नाम पहले होगी, वहां स्कूलों के निर्माण का काम भी पहले शुरू होगा। 16 फरवरी को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना की प्रस्तुति भी दी जाएगी। सोमवार को राज्य सचिवालय में शिक्षा मंत्री ने कहा कि 386 स्कूल-कॉलेजों को बंद करने या खुले रखने का कैबिनेट बैठक में फैसला होगा। भाजपा सरकार के समय एक अप्रैल 2022 के बाद खुले शिक्षण संस्थानों को लेकर गुण-दोष आधार पर फैसला लिया जाएगा।
जहां जरूरत होगी, वहां स्कूल-कॉलेज दोबारा खुलेंगे। राजनीति चमकाने के लिए कोई भी संस्थान नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट बैठक में 12 हजार शिक्षकों और गैर शिक्षकों के रिक्त पद भरने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। 2,000 पद उच्च शिक्षा और 10,000 पद प्रारंभिक शिक्षा के तहत खाली हैं। बैचवाइज और पदोन्नति के माध्यम से पद पहले भरे जाएंगे। इसके बाद सीधी भर्ती की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि तबादला नीति बनाने के लिए शिक्षक संगठनों से भी चर्चा की जाएगी। राजधानी शिमला सहित जिला मुख्यालयों के सटे स्कूलों में कार्यरत सरप्लस स्टाफ का युक्तिकरण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एससीए चुनाव बहाल करवाने का अभी विचार नहींशिक्षा मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव बहाल करने को लेकर अभी कोई विचार नहीं है। वर्तमान प्रक्रिया ही अभी जारी रहेगी। चुनाव करवाने के लिए छात्र संगठनों की मांग सरकार के पास आई है। आने वाले दिनों में इस पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिमला विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति का मामला सरकार के ध्यान में है। प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती पर मंथन जारीरोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों में 4,000 शिक्षकों की भर्ती का मामला सरकार के ध्यान में है। भाजपा सरकार के समय भर्ती के लिए बनाई गई प्रक्रिया को देखा जा रहा है। इसमें और क्या सुधार लाया जाए, इस पर मंथन जारी है। जल्द ही प्री प्राइमरी स्कूलों में करीब 4,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुप्रथा की रोकथाम के लिए जागरूकता : बाल विवाह की रोकथाम के विषय में बैठक का आयोजन

ऊना, 16 मार्च – बाल विवाह जैसी कुप्रथा की रोकथाम के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह के संबंध में वैज्ञानिक पहलुओं...
हिमाचल प्रदेश

जनमंच में हिमुडा कॉलोनी रक्कड़ को पंचायत क्षेत्र में लाने की उठी मांग

ऊना :  ऊना में आयोजित किए गए जनमंच के दौरान अधिकतर शिकायतें व मांग पुलिस विभाग, राजस्व तथा जल शक्ति विभाग से संबंधित रही। जनमंच में हिमुडा कॉलोनी रक्कड़ की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम विश्वकर्मा योजना में 8850 आवेदन अनुमोदित : मंडी जिले के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल संवर्धन व प्रोत्साहन पर बल

मंडी, 9 फरवरी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में मंडी जिले में 8850 आवेदनों का अनुमोदन किया गया है। जिला स्तरीय कमेटी के अनुमोदन के उपरांत अब इन्हें स्वीकृति के लिए राज्य स्तरीय समिति को भेजा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजभवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज राजभवन, शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित  किया गया। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!