जिला परिषद ऊना के वार्डों के परिसीमन का अंतिम प्रारूप प्रकाशित : निर्वाचन क्षेत्र और उसमें सम्मिलित ग्राम पंचायतों के बारे में जानिए

by
रोहित जसवाल। ऊना  । हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 124 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9 के अंतर्गत जिला परिषद ऊना के वार्डों के परिसीमन का अंतिम प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है।यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने दी। उपायुक्त ने बताया कि इसे लेकर 14 मई को अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना के आधार पर प्राप्त हुई आपत्तियों और आक्षेपों की जांच के उपरांत सर्वधारण की जानकारी के लिए जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्र/वार्डों का प्रारूप अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला परिषद ऊना में कुल 17 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इनमें पंचायत समिति अम्ब, बंगाणा और गगरेट में तीन-तीन और हरोली व ऊना में चार-चार वार्ड शामिल हैं।
*ये है निर्वाचन क्षेत्र और उसमें सम्मिलित ग्राम पंचायतें*
उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र 1-मुबारिकपुर में बधमाणा, भगड़ा, भटेड़, छपरोह, धर्मशाला महंता, धर्मशाला महंता खास, डूहल भगवालां, डूहल भटवालां, घंगरेट, गिण्डपुर मलौण, लोहारा अप्पर, सारड़ा, ज्वाल, कलरूही, खरोह, लोहारा लोअर, मंधोली, मुबारिकपुर, नारी चिंतपूर्णी, प्रम्ब, शिवुपर, सिद्ध चलेहड़ और घेवट वेहड़ ग्राम पंचायतें सम्मिलित हैं। इन सभी पंचायतों की कुल जनसंख्या 28,668 है।
May be an image of blueprint, map, ticket stub and text
वहीं, निर्वाचन क्षेत्र 2 कुठेड़ा खैरला में ग्राम पंचायत अम्ब टिल्ला, चौआर, जबेहड़, ज्वार, कुठेड़ा खैरला, मैड़ी खास, नैहरी नौरंगा, पोलियां पुरोहितां, राजपुर जस्वां, रिपोह मिसरां, सपौरी, सूरी, त्याई, कटौहड़ खुर्द, बेहड़ जस्वां और लडोली शामिल हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 29,106 है।
निर्वाचन क्षेत्र 3 ठठल में ग्राम पंचायत भैरा, चुरूडू, हम्बोली, कटौहड़ कलां, कुठियाड़ी, नन्दपुर, ठठल, टकारला, धन्दड़ी, दियाड़ा, धुसाड़ा, स्थोतर, अंदौरा लोअर और अंदौरा अप्पर शामिल है। इन सभी पंचायतों की कुल जनसंख्या 30,398 है। निर्वाचन क्षेत्र 4-सोहारी के तहत टकोली, चौली, सोहारी, बैरियां, चौकी खास, पल्लियां, बडूही, अम्बेहड़ा धीरज, कठोह, जोल, खरयालता और डीहर ग्राम पंचायतें सम्मिलित हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 19,738 है। निर्वाचन क्षेत्र 5-धुंदला में ग्राम पंचायत धुंदला, अरलू खास, करमाली, पिपलू, सुकडियाल, चमियाड़ी, सिंहाणा, हटली केसरू, जसाणा, डोहगी, मलांगड़, धतोल, लठियाणी, तनोह, ढियुगली और बुधान शामिल है जिनकी कुल जनसंख्या 24,794 है।
May be an image of blueprint, ticket stub and text
निर्वाचन क्षेत्र 6-मोमन्यार में मोमन्यार, थानाकलां, बल्ह, छपरोह कलां, बुडवार, मंदली, टिहरा, थहड़ा, वल्ह खालसा, चंगर, चुल्हड़ी, रायपुर, परोहिया कलां, दोबड़, बोहरू, धनेत और प्लाहटा ग्राम पंचायतें शामिल हैं जिनकी कुल जनसंख्या 25,706 है।
May be an image of blueprint, ticket stub and text
निर्वाचन क्षेत्र 7-बसाल अप्पर में ग्राम पंचायत बदोली, बसाल अप्पर, बटूही, नारी, पनोह, टक्का, त्यूड़ी, बसाल लोअर, नंगल सलांगड़ी, डठवाड़ा, बडसाला, धमांदरी, झंबर, कुरियाला और चलोला शामिल हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 25,949 है। निर्वाचन क्षेत्र 8-टब्बा में ग्राम पंचायत टब्बा, बसोली, डंगोली, लमलेहड़ी, मदनुपर, समूरकलां, चताड़ा, जनकौर, सुनेहरां, अवादा वराना और बरनोह सम्मिलित है जिनकी कुल जनसंख्या 19,246 है।
May be an image of blueprint and text
निर्वाचन क्षेत्र 9- बहडाला में ग्राम पंचायत बडैहर, भडोलियां कलां, देहलां लोअर, देहलां अप्पर, फतेहपुर, झुडोवाल, नंगड़ां और बहडाला शामिल है जिनकी कुल जनसंख्या 19,897 है।
निर्वाचन क्षेत्र 10- रायपुर सहोड़ां में ग्राम पंचायत अजौली, भटोली, बीनेवाल, चडतगढ़, खानपुर, लमलेहड़ा, मजारा, मलूकपुर, मैहतपुर, सनोली, सासन, रायपुर सहोड़ा, छतरपुर, उदयपुर, बनगढ़ और जखेड़ा सम्मिलित है जिनकी कुल जनसंख्या 28,689 है।
May be an image of blueprint, ticket stub and text
निर्वाचन क्षेत्र 11- ललड़ी में नंगल खुर्द, बाथड़ी, बाथू, बटकलां, ललड़ी, कर्मपुर, पालकवाह और चंदपुर ग्राम पंचायतें शामिल हैं जिनकी कुल जनसंख्या 21,799 है।
निर्वाचन क्षेत्र 12- बीटन में ग्राम पंचायत भडियारां, छेत्रां, दुलैहड़, गोंदपुर बुल्ला, गोंदपुर जयचंद, हलेडा विलना, हीरा नगर, हीरां, कुंगडत, कुठारबीत, पोलियां बीत, पुबोवाल, बीटन और सिंगा शामिल है। इन ग्राम पंचायतों की कुल जनसंख्या 25,656 है।
May be an image of ticket stub and text
निर्वाचन क्षेत्र 13-हरोली में ग्राम पंचायत घालूवाल, बढेड़ा, बढ़ेड़ा लोअर, बालीवाल, भदोड़ी, धर्मपुर, हरोली, कांगड़, रोड़ा, सैंसोवाल और समनाल सम्मिलित हैं जिनकी कुल जनसंख्या 22,806 है।
निर्वाचन क्षेत्र 14- पंडोगा में ग्राम पंचायत भदसाली, भदसाली हार, ईसुपर, खड्ड, भैणी खड्ड, नगनोली, पंडोगा, पंजावर लोअर, पंजावर और सलोह शामिल है जिनकी कुल जनसंख्या 30,436 है।
May be an image of ticket stub, blueprint and text
निर्वाचन क्षेत्र 15-अम्बोटा में ग्राम पंचायत बढे़ड़ा राजपूतां, बडोह, गगरेट अप्पर, गुगलैहड़, जाडला कोयड़ी, कलोह, कुठेड़ा जसवालां, लोहारली, मवां सिंधियां, ओयल, टटेहड़ा और अम्बोटा शामिल है जिनकी कुल जनसंख्या 28,528 है।
निर्वाचन क्षेत्र 16-चलेट में ग्राम पंचायत संघनेई, बवेहड़, चलेट, दियोली, घनारी, गणुमंदवाड़ा, मरवाड़ी, मवा कोहलां, नंगल जरियालां, रायुपर, सलोह बैरी और अम्बोआ शामिल है जिनकी कुल जनसंख्या 25,083 है। इसके साथ ही
निर्वाचन क्षेत्र 17-भंजाल लोअर में ग्राम पंचायत भंजाल अप्पर, कुनेरन, रामनगर, अभयपुर, अम्लैहड़, भंजाल लोअर, डंगोह खास, डंगोह खुर्द, गोंदपुर बनेहड़ा लोअर, गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर, जोह, कैलाश नगर, नकडोह, पिरथीपुर, भद्रकाली और ब्रह्मपुर शामिल है। इन सभी पंचायतों की कुल जनसंख्या 30,013 है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित करसोग का दौरा कर पीड़ितों से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री खुद आकर करसोग की तबाही देखें और बनाए राहत पहुंचाने की योजना : जयराम ठाकुर जो प्रभावितों की सीधा मदद करना चाहते हैं, हम उनको भी सहयोग देंगे, लोगों की मदद के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकमान उन्हें आदेश करता है तो वह चुनावी दंगल में उतरकर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगी : प्रतिभा सिंह

मंडी :   मुझे रेस्ट करने को कहना भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत का सुझाव हो सकता है। मगर क्या करना है, यह हमने देखना है। प्रतिभा सिंह नाचन के पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामदरबार स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित, पूर्व मेयर कमलेश बनारसी दास ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

पुनीत महाजन | चंडीगढ़ :रामदरबार कॉलोनी फेज-2 स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सम्मान हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मेयर चंडीगढ़ कमलेश बनारसी दास ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने ठठल में यूको बैंक की नवीकृत शाखा का उद्घाटन किया बोले..गरीबों की सेवा और सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें बैंक

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। ।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना), 3 जनवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ठठल में यूको बैंक की नवीकृत शाखा परिसर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!