जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव-2025 : मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन 19 अगस्त को 20 से 27 अगस्त तक दावे और एतराज़ लिए जाएंगे..3 सितंबर को होगी अंतिम प्रकाशना

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : राज्य चुनाव आयोग, पंजाब ने 5 अक्टूबर, 2025 तक होने वाले जिला परिषद एवं पंचायत समिति के आम चुनावों के लिए मतदाता सूचियों को अपडेट करने हेतु समय-सारिणी जारी की गई है।

डिप्टी कमिश्नर- कम-जिला चुनाव अधिकारी आशिका जैन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 3 मार्च, 2025 को पूर्व में प्रकाशित मतदाता सूचियों को राज्य चुनाव आयोग द्वारा प्राप्त प्रोग्राम के अनुसार 1 सितंबर, 2025 की योग्यता तिथि के अनुसार अपडेट किया जाना है, ताकि सभी योग्य मतदाताओं को शामिल किया जा सके।
आशिका जैन ने आगे बताया कि मौजूदा मतदाता सूचियों की प्रारंभिक प्रकाशन 19 अगस्त 2025 को की जाएगी, जिस पर दावे और आपत्तियां 20 से 27 अगस्त 2025 तक ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि दावों और एतराज़ का निपटारा 1 सितंबर 2025 तक किया जाएगा और मतदाता सूचियों की अंतिम प्रकाशन 3 सितंबर को की जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए नया वोट बनवाने वाले व्यक्ति की आयु योग्यता तिथि पर कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। योग्य मतदाता नया वोट बनवाने के लिए फॉर्म-1, किसी भी आपत्ति/वोट कटवाने के लिए फॉर्म-2 और मतदाता सूची में किसी भी संशोधन के लिए फॉर्म-3 में अपना आवेदन दाखिल कर सकते हैं। पंजाब पंचायत चुनाव नियम, 1994 के नियम 6(डी) के अनुसार, प्रत्येक दावे और आपत्ति के साथ एक रुपए फीस ली जानी है।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि फार्म नं. 1, 2 और 3 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध है तथा ये फार्म राज्य चुनाव आयोग, पंजाब चंडीगढ़ की वेबसाइट sec.punjab.gov.in से भी ‘‘पंचायत चुनाव वैधानिक फार्म’’ मद के अंतर्गत डाउनलोड किए जा सकते है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुल हिंद किसान सभा द्वारा 41वां इजलास भज्जल में आयोजित

गढ़शंकर, 22 मई : आज कुल हिंद किसान सभा तहसील गढ़शंकर का 41वां इजलास गांव भज्जल में रेशम सिंह नगर, कश्मीर सिंह, अच्छर सिंह, इकबाल सिंह जस्सोवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस...
article-image
पंजाब

प्रदेश के सभी जिलों में एस.सी./एस.टी. एक्ट के तहत दर्ज मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए एस.पी. स्तर के नोडल अधिकारी  किए गए नियुक्त: जसवीर सिंह गढ़ी

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग चेयरमैन ने गढ़शंकर में अलग-अलग स्थानों का किया दौरा – अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर – कहा, आयोग की ओर से...
article-image
पंजाब

पंजाब नेशनल बैंक में 750 पदों पर भर्ती : 85,920 रुपये तक मिलेगी सैलरी,

पंजाब नेशनल बैंक ने देशभर के 17 राज्यों में स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के 750 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो बैंकिंग क्षेत्र...
article-image
पंजाब

मुकेरियां के एस.पी.एन कॉलेज में लगा स्टेम सेल रजिस्ट्रेशन कैंप : बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने ओरल स्वैब के नमूने देकर रजिस्ट्रेशन कराया

मुकेरियांर, 12 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देश पर आज मुकेरियां के एस.पी.एन कॉलेज में 7वां स्टेम सेल रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ. समीर शर्मा ने इस पंजीकरण शिविर का...
Translate »
error: Content is protected !!