सतौले पिता ने आपने छे वर्षीय सतौले बेटे की पीट पीट कर की हत्या : हत्या करने के बाद खुद ही उसे अस्पताल लेकर गया पहुंच

by
गढ़शंकर। सतौले पिता ने आपने छे वर्षीय सतौले बेटे की पीट पीट कर हत्या कर दी और फिर खुद ही उसे अस्पताल ले गया। पुलिस को सूचना मिली तो एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों तुरंत मौके पर पहुंचे और सतौले पिता को ग्रिफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज  कर लिया ।
राहुल कुमार पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी फलुही, थाना धनघटा, जिला संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश से आकर ढंडारी कलां, लुधियाना में रहने लगा था। अब कुछ दिन पहले रघविंदर सिंह पुन्नी निवासी रावलपिंडी, थाना गढ़शंकर के खेतों में टयुबवेल के कमरे में रहने लगा था। इसके इलावा राहुल आपने साथ बिना शादी के बुआ के बेटे राधे श्याम की पत्नी सीतू को साथ रखा था और साथ में सीतू की पहली शादी का बेटा फरियात आयू छे वर्ष और बेटी सनाक्षी आयू डेढ़ वर्ष भी साथ ही रखे थे।
सतौले बेटे फ़रियात को राहुल को अच्छा नहीं समझता है और ईर्ष्या करता था। जिसके चलते चार पांच दिन पहले राहुल ने फ़रियात को पीट कर बाज़ू तोड़ दी थी। जिसके बाद 13 अगस्त को शाम करीब छे वजे सीतू दवाई लेने गई तो पीछे से राहुल ने फ़रियात से मारपीट करने लगा और जोर से पंच छाती में मारा तो फ़रियात की छाती की हड्डियां टूट कर धंस गई और फिर आप ही फ़रियात को सिवल अस्पताल गढ़शंकर में ले गया। अस्पताल में डाक्टरों ने फ़रियात को मृत घोषित कर दिया।  इस दौरान पुलिस को सुचना मिली तो एसएचओ इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह सेखों पुलिस के साथ मौके पर पहुँच गए।  इस दौरान भागने की कोशिश कर रहे राहुल को पुलिस ने दबोच लिया।
एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि सौतेले बेटे फ़रियात की हत्या करने के आरोप में राहुल को ग्रिफ्तार कर लिया है और राहुल के खिलाफ हत्या के आरोप में बीएनएस 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। आज राहुल का अदालत द्वारा दिया रिमांड खत्म हो गया। जिसके बाद अदालत के निर्देशों पर जेल भेज दिया गया।
फोटो : एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों व अन्य पुलिस कर्मी रिमांड के बाद हत्यारोपी राहुल को होशियारपुर जेल लेकर जाने के समय।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

न्यूज़ीलैंड स्टडी वीज़ा के लगातार आ रहे हैं शानदार नतीजे : कंवर अरोड़ा

गढ़शंकर/ नवांशहर :  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने बताया कि न्यूज़ीलैंड स्टडी वीज़ा के शानदार नतीजे आ रहे हैं। आज हमें न्यूज़ीलैंड के 3 स्टडी वीज़ा हासिल हुए हैं। इन विद्यार्थियों...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur’s New ADC (Development)

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 17 : Indian Administrative Service (IAS) officer of the 2023 batch, Punjab cadre, Rakesh Kumar Meena, who recently took charge as the Additional Deputy Commissioner (Development), Hoshiarpur, has outlined his vision for accelerating...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामला -अनमोल विश्नोई ‘वांटेड’ आरोपी घोषित : गिरफ्तार 26 आरोपितों पर लगा मकोका

मुंबई। राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को ‘वांटेड’ आरोपित घोषित किया है। उस पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ आर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट...
article-image
पंजाब

एडवोकेट पंकज कृपाल को सदमा, पिता का निधन 

गढ़शंकर, 16 जनवरी: गढ़शंकर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा बार एसोसिएशन गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट पंकज कृपाल को उसे समय गहरा सदमा लगा जब उनके पिता श्री वेद प्रकाश कृपाल का अकास्मिक...
Translate »
error: Content is protected !!