जिला परिषद की 25 में से 22 सीटों पर आप व 3 पर कांग्रेस ने की जीत हासिल :  पंचायत समिति की 191 सीटों में से 127 पर आप, 39 पर कांग्रेस, 12 पर भाजपा, 9 पर शिअद, 1 बसपा व 3 पर आजाद प्रत्याशी रहे विजयी

by

होशियारपुर, 18 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग, पंजाब की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 17 दिसंबर सुबह 8 बजे से जिले के सभी दस ब्लाकों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति आम चुनाव-2025 की मतगणना शुरु कर दी गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला परिषद के 25 जोनों में आम आदमी पार्टी के 22 उम्मीदवार व इंडियन नेशनल कांग्रेस के 3 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। इसी तरह पंचायत समिति 208 में से 191 जोनों में आम आदमी पार्टी के 127, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 39, भारतीय जनता पार्टी के 12, शिरोमणि अकाली दल के 9, बहुजन समाज पार्टी का 1 व 3 आजाद उम्मीदवार चुनाव जीते। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति के शेष 17 जोनों में पहले ही सर्वसम्मति हो चुकी थी, जिसमें से 16 पर आम आदमी पार्टी व 1 सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार विजयी रहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि जिले में जिला परिषद के 25 जोनों के लिए कुल 80 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जबकि पंचायत समिति की 208 सीटों में से 17 जोनों में सर्वसम्मति हो चुकी थी और शेष 191 जोनों के लिए 582 उम्मीदवार मैदान में थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी दस ब्लाकों में मतगणना प्रक्रिया को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।  उन्होंने कहा कि सिविल व पुलिस प्रशासन ने आपसी तालमेल के साथ मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाया। उन्होंने सहयोग के लिए सभी राजनीतिक दलों का आभार प्रकट किया वहीं मगणना स्टाफ व सुरक्षा कर्मियों की भी हौंसलाआफजाई की।

जिला परिषद चुनावों में यह रहे विजयी

जिला परिषद होशियारपुर के 25 जोनों में जोन बीनेवाल से आप उम्मीदवार हरभज सिंह, पनाम से आप उम्मदीवार राजविंदर कौर, सैलाखुर्द से आप उम्मीदवार इंदरजीत सिंह, टूटोमजारा से आप उम्मीदवार चरणजीत कौर, बाड़ियां कलां से आप उम्मीदवार चरणजीत सिंह ( बंटी मैली), चब्बेवाल से आप उम्मीदवार विक्की शर्मा, पंडोरी बीबी से आप उम्मीदवार कुलविंदर कौर, जहानखेलां से आप उम्मीदवार कुलजीत सिंह, हरदोखानपुर से आप उम्मीदवार रणजीत कौर, नंदाचौर से इंडियन नेशनल कांग्रेस उम्मीदवार कमलजीत कौर, भूंगा से आप उम्मीदवार राम पाल, कंधाला जट्टां से आप उम्मीदवार राजविंदर कौर नरवल, जाजा से आप उम्मीदवार संगीता कुमारी, मियाणी से आप उम्मीदवार रजिंदर सिंह मार्शल, झिंगड़कलां से आप उम्मीदवार नवदीप पाल, घोगरा से आप उम्मीदवार कुलविंदर कौर, अमरोह से आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार, नंगल बिहाला से आप उम्मीदवार संगीता कुमारी, नौशहरा पत्तन से आप उम्मीदवार पवनदीप कौर, हाजीपुर से इंडियन नेशनल कांग्रेस किशोर कुमार, भंगाला से इंडियन नेशनल कांग्रेस उम्मीदवार बेअंत सिंह, भाम से आप उम्मीदवार विपन कुमार, खडियाला सैणियां से आप उम्मीदवार इंद्रजीत कौर, संसारपुर से आप उम्मीदवार सोमा देवी व डफ्फर से आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार विजयी रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला : 500 करोड़ वाले बयान पर मचा था बवाल

चंडीगढ़ : काग्रेस ने नवजोत कौर सिद्दू पर बड़ी कार्रवाई की है. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है. नवजोत कौर पर यह कार्रवाई पार्टी नेताओं पर विवादित टिप्पणी को...
article-image
पंजाब

पूर्व पार्षद मान ने जन्म दिवस पर किया पौदारोपण

गढ़शंकर: वातावरण वचाओ कमेटी गढ़शंकर दुारा जन्म दिन पर बृक्ष तहत आज गढ़शंकर के पूर्व पार्षद हरिंद्र सिंह मान ने अपना जन्द दिन गांव पारोवाल में फलदार पौदा लगाकर मनाया। वातावरण प्रेमी अमन मान...
article-image
पंजाब

नंगल भाखड़ा नेशनल स्वीपर यूनीयन ने  मई  दिवस मनाया :  स्वर्गीय तुलसी दास मट्टू को दो मिनट का मौन भी रख श्रद्धांजलि भेंट की गई

नंगल :  नंगल भाखड़ा नेशनल स्वीपर यूनीयन ने  मई  दिवस मनाया और शहीदों को याद किया और बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर साहिब को  श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस समय  प्रधान स्वर्गीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद चुनाव: ज़िले की 6 नगर परिषदों में हुआ 66.21 प्रतिशत मतदान, चुनाव प्रक्रिया रही शांतिपूर्ण

मुकेरियां, दसूहा, गढ़शंकर, हरियाना, गढ़दीवाला और उड़मुड़ टांडा में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया मतदान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं पारदर्शिता के रहे पुख्ता प्रबंध : निकास कुमार होशियारपुर, 26 मई : जिले...
Translate »
error: Content is protected !!