जिला परिषद वार्ड मंधाला से राज कुमार चौधरी ने भरा नामांकन : रोड शो ने सैकड़ों युवाओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने लिया भाग

by

बद्दी 8 मई (तारा) :  दून विधानसभा के जिला परिषद मंधाला वार्ड से भाई राज कुमार (राजू) ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में दमदार एंट्री की। नामांकन भरते ही विरोधियों की नींद उड़ गई और क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई।
इस दौरान बद्दी साई रोड से लेकर एसडीएम दफ्तर तक भव्य रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पूरे रास्ते में समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी कर भाई राज कुमार ‘राजू’ का स्वागत किया और जीत का भरोसा जताया।
रोड शो के दौरान लोगों का उत्साह देखने लायक था। जगह-जगह फूल-मालाओं और स्वागत के साथ राज कुमार राजू का अभिनंदन किया गया। समर्थकों का कहना है कि इस बार जनता विकास और ईमानदार नेतृत्व के पक्ष में वोट करेगी। नारी शक्ति ने बढ़ चढ़ कर इस रोड शो में हिस्सा भांगड़ा डाल कर सभी समर्थकों ने पूरा माहौल बना दिया
इस अवसर पर भाई राज कुमार (राजू) ने कहा कि उनका लक्ष्य मंधाला वार्ड के हर गांव और हर परिवार तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से वह जनसेवा के कार्य को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के USA से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू : सलमान के घर के बाहर फायरिंग केस में है वॉन्टेड

फिल्म स्टार सलमान खान के घर के बाहर इस साल अप्रैल में बाइक सवार लोगों ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद से उन्हें जान से मारने की कई धमकियां मिल चुकी हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना, हरोली व बंगाणा में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

ऊना, 23 नवंबर – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना जिला के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा ग्रस्त जोह-सधानी कौज़-वे का भी किया निरीक्षण : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बाढ़ बहाली कार्यों की समीक्षा बैठक

ऊना, 2 सितम्बर – विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला ऊना में हुई भारी वर्षा, बाढ़ व भूस्खलन के कारण हुए नुक्सान का जायजा लेने के लिए गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत मरवाड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेरी में कृषि उत्सव में शिरकत करेंगे आरएस बाली

हमीरपुर 11 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली मंगलवार 12 दिसंबर को हमीरपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वह मंगलवार सुबह 11 बजे नेरी में...
Translate »
error: Content is protected !!